उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

सरकार की चीन नीति पर लोकदल अध्यक्ष सुनील सिंह ने हमला बोला

लखनऊ : लोकदल अध्यक्ष सुनील सिंह ने केंद्र सरकार की चीन नीति पर कड़ा हमला बोलते हुए कहा कि जो सरकार खुद को ‘विश्व गुरु’ बताती है, वही आज चीन की आर्थिक और कूटनीतिक गुलामी करती नजर आ रही है। उन्होंने कहा कि सीमा पर देश के जवान शहीद हो रहे हैं, लेकिन सरकार की नीतियों में न तो सख्ती है और न ही आत्मसम्मान। देश का बाजार आज भी चीनी सामान से भरा पड़ा है—मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स, दवाइयों का कच्चा माल और मशीनरी तक चीन से आयात की जा रही है। यह स्थिति देश की आर्थिक संप्रभुता के लिए गंभीर खतरा है।लोकदल अध्यक्ष ने कहा कि “आत्मनिर्भर भारत केवल नारा बनकर रह गया है। हकीकत यह है कि सरकार बड़े कॉरपोरेट हितों के दबाव में चीन पर निर्भरता कम करने का साहस नहीं दिखा पा रही है।” हजारों करोड़ के व्यापार घाटे के बावजूद सरकार की चुप्पी उसकी नीतिगत विफलता को उजागर करती है।देश को भाषणों से नहीं, मजबूत नीतियों और आत्मसम्मान से विश्व गुरु बनाया जा सकता है, जनता अब जवाब चाहती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button