उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

लखनऊ की पुरानी गलियां

लखनऊ का संक्षिप्त इतिहास

पुरानी बस्तियों में गलियां भी खूब थी उन गलियो के नाम उन बस्तियों बसे लोगो के काम से पहचानी गई ।जैसे बान वाली गली यहाँ बान(बाध जिससे चारपाई बीनी जाती थीं) वाली गली,चूडी वाली गली,फूलवाली गली,तार वाली गली,दरी वाली गली,जूतेवाली गली पीपल वाली गली ,चावल वाली गली,मैदे वाली गली,बताशे वाली गली,टापे वाली गली,सिरके वाली गली,लइया वाली गली आदि।

योगेश प्रवीन जी के अनुसार नवाबी शासन के पहले शेरशाह सूरी के समय सरांय बनवाने का रिवाज चला तो रईसों ने अपनी रियासत की पहचान सरांय के रूप में कायम की थी।लखनऊ मे ऐसी तमाम सरांय बनवाई गई थी फिर उनकी अहमियत और उपयोगिता घटने लगी तो वहां बस्तियां बसती गई ।सरायं माली खां ,हिरन की सरांय, बांस की सरांय, मेवा वाली सरांय, सराय मुगल,धोबी सरांय,सरांय दुर्विजय गंज (दुर्ग विजय गंज)। तभी से बसे मोहल्ले हैं l
कुछ मोहल्ले इमारतों के नाम पर भी रख दिए गए थे जो फिरंगी महल,नादान महल,शीशमहल,ड्योढीशआगामीर,रानी महल(खजुआ), लाला बाग बारादरी,मकबरा गोला गंज,मकबरा हजरतगंज, ,चौलक्खी ,सुरैया मंजिल रईस मंजिल,शरीफ मंजिल आदि।इसी आधार पर, अकबरी गेट,तोप दरवाजा,गोल दरवाजा ,,फाटक रफीकुद्दौला, जिया लाल फाटक, सरांय फाटक,,लाखी गेट, चाइना बाजार गेट,ऐशबाग फाटक,आदि।

पुलो के नाम पर बसे मुहल्ले-पक्का पुल,लोहे वाला पुल, मोती महल पुल ,कुम्हारों का पुल,पुल गामा, पीपे का पुल, टेढी पुलिया,मुंशी पुलिया, आदि बसे थे जो आज भी इन्हीं नामों से जाने जाते हैं।
——-4———

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button