उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

आइडियल पी.जी. कॉलेज आर्यवीर एवं वीरांगना दल के प्रशिक्षण शिविर आयोजित

लखनऊ : कुर्सी रोड स्थित आइडियल पी.जी. कॉलेज में आयोजित आर्यवीर एवं वीरांगना दल के प्रशिक्षण शिविर का आयोजन हुआ। जिसमें छात्र-छात्राओं ने सूर्य नमस्कार, लाठी संचालन, तलवार संचालन, जूडो-कराटे आदि कलाओं का प्रशिक्षण दिया गया.

प्रबंधक माया आनंद ने बताया कि मातृशक्ति का प्रखर रूप परिलक्षित हुआ, छात्राओं ने आत्मरक्षा और शारीरिक दक्षता का शानदार प्रदर्शन कर यह साबित किया कि वे किसी भी चुनौती का सामना करने में सक्षम हैं। यह प्रशिक्षण शिविर न केवल शारीरिक एवं मानसिक सशक्तिकरण का एक उत्कृष्ट मंच बना, बल्कि विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मरक्षा और आत्मनिर्भरता की भावना भी विकसित करने में सहायक सिद्ध हुआ।

समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व डी.जी.पी., उत्तर प्रदेशमहेश चंद्र द्विवेदी ने विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र एवं मेडल्स प्रदान कर उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की।

इस मौके पर सत्यकाम आर्य, अक्षय भाई, अतुल सिंह, इo कांति कुमार ने भी अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई और छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम के समापन पर प्राचार्या डॉ. ममता शुक्ला ने सभी अतिथियों, शिक्षकों एवं दर्शकों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया। इस आयोजन की सफलता में अवनीश शर्मा, दीपक, हलीम, अवेस्ता, कु. अर्चना, श्रीमती रूचि सिंह, संतोष यादव सहित समस्त शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button