उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

शुरु हुआ रामलीला मंच का निर्माण, विधायक डा. नीरज बोरा ने किया विकास कार्यों का भूमिपूजन

लखनऊ। मड़ियांव गांव स्थित रामलीला मैदान में रामलीला के सुगम मंचन हेतु मंच का निर्माण शुरु हो गया है। गुरुवार को राजधानी की उत्तरी सीट से विधायक डा. नीरज बोरा ने विधिवत पूजन कर कार्य का शुभारम्भ कराया। इसके साथ ही जानकीपुरम प्रथम वार्ड अन्तर्गत सीता विहार कालोनी में सुरेन्द्र सिंह के घर के सामने वाली सड़क व नाली के निर्माण कार्य तथा जानकीपुरम स्थित सरस्वतीपुरम में हरिबोल चौराहे से बाबा विष्वनाथ मन्दिर की ओर जाने वाली सड़क का भी अलग अलग भूमिपूजन हुआ। इस मौके पर सुरेन्द्र सिंह, सुभाष पाण्डेय, संजय तिवारी, राकेश पाण्डेय, सौरभ तिवारी, गोपाल यादव, रामकुमार लोधी, सी.के.वर्मा, पारसनाथ मिश्रा, दीपू रावत, कृपाशंकर मिश्र, पंकज तिवारी, कमलेश्वर सोनी, श्रवण मौर्य, शारदा रस्तोगी, राजन मेहरोत्रा सहित स्थानीय जन उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button