उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

वित्त वर्ष 2024-25 की पहली तिमाही में पंजाब एंड सिंध बैंक का मुनाफा 18.95 फीसदी बढ़ा

लखनऊ :  पंजाब एंड सिंध बैंक ने 30 जून 2024 को समाप्त वर्तमान वित्त वर्ष की पहली तिमाही के वित्तीय परिणामों की घोषणा की है। इस अवधि में बैंक के शुद्ध लाभ में 18.95 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गयी है जबकि परिचालन लाभ 23.35 फीसदी बढ़ा है।

वित्तीय परिणामों के मुताबिक बैंक का प्रदर्शन वर्ष दर वर्ष आधार पर दिखाता है कि कुल व्यवसाय 7.10 फीसदी बढ़कर 208331 करोड़ रूपये हो गया है। कुल जमाराशियों में 5.59 फीसदी की वृद्धि तो रिटेल सावधि जमा में 10.15 फीसदी की अच्छी वृद्धि हुयी है। कुल अग्रिमों में 9.24 फीसदी तो रैम अग्रिमों में 15.69 फीसदी की स्वस्थ बढ़त दर्ज की गयी है।
वित्त वर्ष 2024-25 की पहली तिमाही में पंजाब एंड सिंध बैंक के खुदरा ऋणों में 22.99 फीसदी की बढ़त देखी गयी है। इनमें एमएसएमई ऋणों में 13,63 की वृद्धि हुयी है। इस अवधि में सकल एनपीए में 208 अंक तो शुद्ध एनपीए में 36 अंकों का सुधार दर्ज किया गया है। बैंक का ऋण-जमा अनुपात विगत वर्ष की इसी अवधि के 70.32 फीसदी की तुलना में बढ़कर 72.76 फीसदी हो गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button