उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

लुलु हाइपरमार्केट में 1 साल की ख़रीददारी का 120,000.00 रुपये का भव्य पुरस्कार जीता गया

लुलु हाइपरमार्केट ने ग्राहकों के साथ दूसरी वर्षगाँठ मनाई

लखनऊ : लुलु हाइपरमार्केट लखनऊ की 2nd Anniversary Bonanza पुरस्कार के विजेता की घोषणा की गयी जिसमें लुलु हाइपरमार्केट में एक साल की शॉपिंग के लिए 120,000.00 रुपये का भव्य पुरस्कार जीतने वाले ग्राहक ने यह खबर सुनकर अपनी खुशी व्यक्त करते हुए कहा: “मैं लुलु हाइपरमार्केट से यह अविश्वसनीय पुरस्कार जीतकर बहुत खुश हूँ। मुझे तो ये सपने जैसा लग रहा है कि मैं हर महीने लुलु हाइपरमार्केट में ख़रीददारी के अनुभव का आनंद ले सकूँगा।” इस रोमांचक घोषणा के साथ लुलु हाइपरमार्केट ने पूरे क्षेत्र में ग्राहकों के लिए पसंदीदा शॉपिंग स्थल के रूप में अपनी उपस्थिति दर्ज की है। लुलु हाइपरमार्केट लखनऊ के महाप्रबंधक श्री नोमान अज़ीज़ ख़ान जी ने कहा, “हम अपने ग्राहकों से इतनी उल्लेखनीय प्रतिक्रिया के साथ अपनी दूसरी वर्षगाँठ मनाकर बहुत खुश हैं, ग्राहकों की खुशी और संतुष्टि ही वह क्षेत्र है जहाँ हम लगातार अपना 100% देने का प्रयास करते हैं।” 2nd Anniversary Bonanza, 25 जुलाई से शुरू हुआ 6 दिवसीय अभियान रोमांचक ऑफर और सरप्राइज से भरा है जिसमें हर घंटे ग्राहकों को ख़रीददारी करके रेफ्रिजरेटर, वॉशिंग मशीन, मोबाइल फ़ोन और अन्य कई पुरस्कार जीतने का मौका मिलता है। ये वर्षगाँठ समारोह गुणवत्तापूर्ण उत्पाद, उत्कृष्ट ग्राहक सेवा और अविस्मरणीय ख़रीददारी का अनुभव प्रदान करने की पुष्टि करते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button