उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

चारबाग रेलवे स्टेडियम में अंतर्विभागीय फुटबॉल टूर्नामेंट

लखनऊ : उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल के चारबाग स्थित रेलवे स्टेडियम में 28 जुलाई को अंतर्विभागीय फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया,जिसमें मंडल रेल प्रबंधक, एस.एम. शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने भाग लेने वाली सभी टीमों के खिलाड़ियों का मनोबल ऊंचा करते हुए इस टूर्नामेंट का उद्घाटन किया।

इस प्रतियोगिता में पूल A और पूल B दोनों में कुल मिलाकर 13 टीमें भाग ले रही हैं । जिनमें कॉमर्शियल, सिग्नल एवं टेलीकॉम, कैरिज एवं वैगन वर्कशॉप तथा ब्रिज वर्कशॉप, ऑपरेटिंग, इलेक्ट्रिकल, इंजीनियरिंग, डी. आर.एम.इलेवन, लेखा, आर.पी.एफ., मेडिकल, इरिटेम, मेकेनिकल तथा लोको वर्कशॉप की टीमें हैं। इस टूर्नामेंट के लीग मैच दिनांक 28.07.24 से 05.08.24 तक सुबह एवं शाम दोनों पालियों में खेले जायेंगे तथा इसके दोनों सेमीफाइनल मैच दिनांक 06.08.24 को खेले जाएंगे और सेमीफाइनल के विजेताओं के बीच बाद में फाइनल का मुकाबला होगा।
प्रतियोगिता के उद्घाटन के अवसर पर सर्वप्रथम मंडलीय खेलकूद अधिकारी/वरिष्ठ मंडल यांत्रिक अभियंता(सी.एंड डब्ल्यू.), देवेश शर्मा ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया।

इसके उपरांत मुख्य अतिथि ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया एवं भाग लेने वाली सभी टीमों को अपना सर्वेश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित करते हुए अपनी शुभकामनाएं दीं तथा प्रतियोगिता के प्रारंभ की घोषणा की। प्रतियोगिता का पहला मैच सिग्नल एवं टेलीकॉम तथा कैरिज एवं वैगन वर्कशॉप आलमबाग के बीच खेला गया। इस अवसर पर मंडल तथा विभिन्न यूनिटों के अनेक अधिकारीगण, खिलाड़ी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button