उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

मण्डल रेल प्रबंधक का वाराणसी जं. स्टेशन पर आगमन

उत्तर रेलवे, लखनऊ मण्डल के परिक्षेत्र में आने वाले स्थलों एवं कार्यालयों का किया निरीक्षण

लखनऊ : 24 जून 2024 को मण्डल रेल प्रबंधक, उत्तर रेलवे, लखनऊ, एस. एम. शर्मा का मण्डल के अन्य अधिकारियों के साथ वाराणसी जं. स्टेशन पर आगमन हुआ.

इस कार्यक्रम के दौरान उन्होंने उत्तर रेलवे, लखनऊ मण्डल के परिक्षेत्र में आने वाले वाराणसी जं (कैंट.) स्टेशन सहित अन्य स्थलों एवं कार्यालयों का निरीक्षण किया I इसके अतिरिक्त मंडल रेल प्रबंधक, पूर्व मध्य रेलवे के पं. दीन दयाल उपाध्याय एवं पूर्वोत्तर रेलवे, वाराणसी के मंडलीय कार्यालय में पहुंचे एवं वहाँ के मण्डल रेल प्रबंधकों के साथ आयोजित मीटिंग में सम्मिलित हुए I इस कार्यक्रम के प्रमुख बिन्दु निम्नवत हैं:-।

• कार्यक्रम के प्रारंभ में मण्डल रेल प्रबंधक ने वाराणसी जं. स्टेशन पर स्थित लोको पॉयलेट एवं ट्रेन मैनेजर लाबी में पहुंचकर वहाँ उपस्थित रनिंग कर्मचारियों से संवाद किया एवं सभी को संरक्षा के प्रति सचेत करते हुए उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रेरित किया, साथ ही उन्होंने कर्मचारियों की समस्याओं को भी अपने संज्ञान में लेते हुए इनके शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया इ


• इसके उपरांत मण्डल रेल प्रबंधक का आगमन पूर्व मध्य रेलवे के पं. दीन दयाल उपाध्याय मण्डल में हुआ I वहाँ पहुंचकर उन्होंने मंडलीय कार्यालय में मण्डल रेल प्रबंधक,  राजेश गुप्ता से मिलकर दोनों क्षेत्रीय रेलवे के पारस्परिक सहयोग द्वारा यात्री एवं मालगाड़ियों के डिटेंशन को कम करते हुए समयबद्ध परिचालन सम्बन्धी अनेक नीतियों पर विस्तारपूर्वक वार्ता की इ


• व्यासनगर स्टेशन पर पहुंचकर उन्होंने गुड्स साइडिंग की जानकारी प्राप्त की एवं अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत किए जाने वाले विकास कार्यों को परखा एवं इस संबंध में अपने निर्देश पारित किए तथा कर्मचारी आवासों का निरीक्षण भी किया.


• इस कार्यक्रम के अगले चरण में मण्डल रेल प्रबंधक ने वाराणसी जं. स्टेशन पर आयोजित संवाद कार्यक्रम में रेलवे की व्यापारिक नीतियों के प्रसार एवं वृद्धि हेतु आए कॉलेज के प्रशिक्षुओं के साथ संवाद करते हुए उनके विचारों एवं कार्ययोजनाओं की जानकारी प्राप्त की तथा इस विषय में सभी को प्रोत्साहित किया.


• इसके उपरांत मण्डल रेल प्रबंधक का आगमन पूर्वोत्तर रेलवे, वाराणसी के मंडलीय कार्यालय में हुआ I वहाँ पहुंचकर उन्होंने मण्डल रेल प्रबंधक,पूर्वोत्तर रेलवे, वाराणसी, वी. के. श्रीवास्तव से भेंट की I इस भेंटवार्ता में उत्तर एवं पूर्वोत्तर रेलवे के साझा प्रयासों द्वारा संरक्षित एवं सुरक्षित रेल परिचालन की नई नीतियों एवं संभावनाओं पर मंत्रणा की गई.


इस कार्यक्रम के दौरान मण्डल रेल प्रबंधक ने स्टेशन पर आयोजित पत्रकार वार्ता में प्रिन्ट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से आए कर्मियों से संवाद किया एवं उनको वाराणसी में होने वाले रेल कार्यों एवं परियोजनाओं के विषय में जानकारी प्रदान की I इस कार्यक्रम में अपर मण्डल रेल प्रबंधक, वाराणसी,  लाल जी चौधरी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे I

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button