उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

भारत में शाओमी 14 CIVI लॉन्च हुआ

लाइका के साथ निर्मित इस कैमरा-केंद्रित पॉवरहाउस ने शाओमी 14 सीरीज़ को मजबूत किया

लखनऊ : टेक्नोलॉजी और इनोवेशन में ग्लोबल लीडर, शाओमी ने शाओमी 14 CIVI का अनावरण किया है। यह शाओमी 14 सीरीज़ का एक बेहतरीन स्मार्टफोन है। लाइका के साथ सहनिर्मित शाओमी 14 CIVI मोबाईल इमेजिंग और स्मार्टफोन फोटोग्राफी में शाओमी की विरासत को आगे बढ़ा रहा है। शाओमी 14 CIVI में कैमरा परफॉर्मेंस को बहुत बढ़ा दिया गया है, और शाओमी 14 सीरीज़ की आईकोनिक डिज़ाईन लैंग्वेज़ के साथ फ्लैगशिप सेगमेंट में एक महत्वपूर्ण प्रगति की गई है। इससे अत्याधुनिक इनोवेशन पूरे जनसमूह तक पहुँचाने की शाओमी की प्रतिबद्धता प्रदर्शित होती है।

अनुज शर्मा, चीफ मार्केटिंग ऑफिसर, शाओमी इंडिया ने कहा, ‘‘लाइका के साथ सहनिर्मित, शाओमी 14 सीरीज़ की जबरदस्त सफलता के बाद हम शाओमी 14 CIVI के लॉन्च की घोषणा करने के लिए बहुत उत्साहित हैं।’’ उन्होंने आगे कहा, ‘‘शाओमी 14 सीरीज़ ने स्मार्टफोन फोटोग्राफी, इनोवेटिव डिज़ाईन और अतुलनीय परफॉर्मेंस की सीमाओं को बढ़ा दिया है। हमारा उद्देश्य इन लेटेस्ट इनोवेशंस को पूरे जनसमूह तक पहुँचाना था। शाओमी 14 CIVI के लॉन्च के साथ, हम इनोवेशन के नियम फिर से परिभाषित कर रहे हैं, और इस सेगमेंट में स्मार्टफोन की सीमाओं को बढ़ा रहे हैं। यह स्मार्टफोन अपने शानदार डिज़ाईन से लेकर मानकों से बढ़कर दैनिक परफॉर्मेंस के साथ संपूर्ण फ्लैगशिप अनुभव प्रदान करता है। इसमें सेगमेंट के सबसे अच्छे कैमरे लगे हैं। शाओमी 14 CIVI केवल एक स्मार्टफोन नहीं, बल्कि यह एक स्टेटमेंट है।’’
डिज़ाईन और कम्फर्ट का तालमेल
शाओमी 14 सीरीज़ ने अपने आकर्षक डिज़ाईन और अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी के साथ मोबाईल के अनुभव में परिवर्तन ला दिया है। शाओमी 14 CIVI के साथ शाओमी ने सीरीज़ की डिज़ाईन लैंग्वेज़ के साथ इसका अपना अलग अनुभव प्रदान किया है।
1. माचा ग्रीनः शांत प्रकृति का प्रतीक
प्रकृति से प्रेरित माचा ग्रीन में हाई-एंड नैनो टेक वैगन लैदर है, जो टूट-फूट से बेहतरीन रज़िस्टैंस प्रदान करता है। यह स्किन-फ्रेंडली फील के साथ साफ करने में आसान है। इसमें शाओमी 14 के अल्ट्रा एंटी-यलोईंग और एंटी-पीलिंग गुण हैं, जो इसे स्थायी सुंदरता प्रदान करते हैं। इसकी 64 प्रतिशत बायो-बेस्ड कार्बन सामग्री सस्टेनेबल स्रोतों से प्राप्त की गई है, जो हर स्मार्टफोन पर अद्वितीय लकड़ी के पैटर्न का निर्माण करती है, जिसके कारण शाओमी 14 CIVI माचा ग्रीन अपनी तरह का खास स्मार्टफोन है।
2. क्रूज़ ब्लूः ब्लू का आकर्षक मिश्रण
क्रूज़ ब्लू में दो अलग-अलग पानी के संकायों द्वारा मोहक ब्लू में मिल जाने का लुभावना सौंदर्य प्रदर्शित होता है। शाओमी ने ग्लास के अंदर बेहतरीन पैटर्न बनाए हैं, ताकि इसकी सतह विज़्युअल गहराई बनाए रखते हुए बहुत स्मूथ रहे। इसका बेहतरीन एंटी-ग्लेयर ग्लास फिंगरप्रिंट और धब्बों से इसे सुरक्षा देकर इसे सदैव नया सा बनाए रखता है।
3. शैडो ब्लैकः अंतरिक्ष के ट्विस्ट के साथ सादगीपूर्ण सौंदर्य
शैडो ब्लैक उन लोगों के लिए एक टाईमलेस मास्टरपीस है, जो सादगी पसंद हैं। इसमें स्पर्श में काफी स्मूथ एंटी-ग्लेयर ग्लास है। शाओमी 14 CIVI के तीनों वैरिएंट्स में यूनिफाईड और प्रीमियम लुक के लिए कलर-मैच्ड मैटल फ्रेम दिया गया है।
14 CIVI में सुंदरता के अलावा यूज़र के कम्फर्ट को भी महत्व दिया गया है। अपनी अद्वितीय सामग्री के साथ शाओमी का डिज़ाईन बहुत लाईटवेट है। यह केवल 177 ग्राम वजन का है, और इसकी मोटाई केवल 7.4 मिमी है। इस स्मार्टफोन की अद्वितीय क्वाड-कर्व्ड बॉडी फिनिश के कारण यह सबसे आरामदायक स्मार्टफोंस में से एक है। यह अपने सेगमेंट की सबसे स्लीक डिवाईस है।
डिस्प्ले का फ्लैगशिप अनुभव
शाओमी 14 CIVI में अत्याधुनिक क्वाड-कर्व डिस्प्ले है, जो शाओमी 14 अल्ट्रा से लिया गया है। इसके इनोवेटिव डिज़ाईन में सौंदर्य के साथ व्यवहारिकता का बेहतरीन मिश्रण है, जिससे खूबसूरत विज़्युअल्स एवं आरामदायक उपयोग के बीच बेहतरीन संतुलन प्राप्त होता है। यह अपने सेगमेंट के उन पहले डिस्प्ले में से एक है, जो ट्रू इमर्सिव व्यूईंग प्रदान करते हैं। इसके डिस्प्ले में सुगम स्क्रॉलिंग के लिए 120 हर्ट्ज़ का रिफ्रेश रेट दिया गया है, तथा डॉल्बी विज़न सर्टिफिकेशन और सपोर्ट से 68 बिलियन से ज्यादा कलर्स की सपोर्ट मिलकर सिनेमेटिक व्यूईंग का अनुभव प्राप्त होता है। शाओमी 14 CIVI में स्क्रीन के लिए गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 है, जो लंबे समय तक मजबूती प्रदान करता है।
सुगम प्रदर्शन का पॉवरहाउस
14 CIVI में नई जनरेशन का फ्लैगशिप स्नैपड्रैगन 8एस जेन 3 चिपसेट लगा है। यह प्रोसेसर श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ आईएसपी (इमेज सिग्नल प्रोसेसर) के साथ असाधारण लाइका कैमरा अनुभव प्रदान करता है, जो यूज़र्स को बहुत पसंद आता है। 4 एनएम टीएमएससी प्रोसेस पर निर्मित और एक्स4 सुपर-कोर एवं क्वालकोम ट्रिपल आईएसपी 18-बिट टेक्नोलॉजी के साथ स्नैपड्रैगन 8एस जेन 3 ने स्पीड एवं प्रभावशाली पॉवर उपयोग के नए मानक स्थापित कर दिए हैं।
शाओमी 14 CIVI में 4700mAh की बैटरी दी गई है, जो एक बार की चार्जिंग में एक दिन से ज्यादा चलती है। यह बैटरी 1600 बार चार्ज करने और 4 साल से ज्यादा समय तक भारी उपयोग के बाद भी इसकी 80 प्रतिशत सेहत बनी रहती है। इस स्मार्टफोन में 12 GB तक की LPDDR5X रैम लगी है, और इसमें 512 GB तक UFS 4.0 स्टोरेज है, जिससे हर चीज बहुत सुगमता से चलती है और बहुत तेज स्पीड से लोड होती है।
शाओमी के हाईपरओएस द्वारा पॉवर्ड शाओमी CIVI सबसे अलग यूज़र अनुभव प्रदान करता है। इसमें हाईपरओएस के साथ यूज़र्स को व्यक्तिगत, सुरक्षित और शक्तिशाली अनुभव प्राप्त होता है, जिसने मोबाईल कनेक्टिविटी में नए मानक स्थापित कर दिए हैं।
शाओमी की एआई क्षमताओं और लाइका की पार्टनरशिप के साथ सिनेमेटिक क्षणों को कैप्चर करें
शाओमी 14 CIVI ने स्मार्टफोन फोटोग्राफी के अनुभव को बढ़ा दिया है। शाओमी 14 और शाओमी 14 अल्ट्रा के साथ इसमें भी लाइका समिलक्स लेंस दिया गया है। इसमें ऑप्टिकली स्टेब्लाईज़्ड 50 मेगापिक्सल एफ/1.63 लाईट हंटर 800 प्राईमरी सेंसर है, जो किसी भी तरह की रोशनी में खूबसूरत डिटेल्स और वाईब्रैंट कलर्स कैप्चर करता है। इस कॉम्बिनेशन से शैलो डेप्थ की फील्ड के साथ सुंदर, प्राकृतिक बोके इफेक्ट उत्पन्न होता है, जिससे बहुत शानदार इमेज प्राप्त होती है। अन्य शाओमी लाइका डिवाईसेज़ की तरह ही, 14 CIVI में भी बेहतरीन पोर्ट्रेट मोड है। यह अपने समर्पित टेलीफोटो लैंस और सब्जेक्ट को विस्तार से कैप्चर करने के लिए उपयुक्त फोकल लैंथ के साथ 50मिमी पर खूबसूरत पोर्ट्रेट कैप्चर करता है। शाओमी 14 CIVI में 120 डिग्री के फील्ड ऑफ व्यू के साथ 12 मेगापिक्सल का लाइका अल्ट्रा-वाईड लैंस है, जो विस्तृत लैंडस्केप और भव्य वास्तुकला को कैप्चर करने के लिए उत्तम है। इस स्मार्टफोन के कैमरे में स्पेशल लाइका फोटोग्राफी मोड्स के साथ लाइका की कस्टम ट्यूनिंग है। बेहतरीन ग्रुप सेल्फी के लिए इसमें ड्युअल सेल्फी 32 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाईड और वाईड-एंगल फ्रंट कैमरा है, जो एआई ग्रुप सेल्फी मोड के साथ सुनिश्चित करता है कि कोई भी फ्रेम से बाहर न रहे। इसके फ्रंट कैमरा में ऑटोफोकस फीचर दिया गया है, जो दो कैमरों के बीच दूरी या सब्जेक्ट्स बढ़ने पर या फ्रेम में लोगों की संख्या बढ़ने पर भी दोनों कैमरों के बीच चेहरों को पहचानकर ट्रैक कर लेता है। इसलिए इससे ज्यादा स्पष्ट और विस्तृत पिक्चर के साथ बेहतरीन ग्रुपफी प्राप्त होती हैं।
शाओमी 14 CIVI में लाइका ऑप्टिक्स, शाओमी के अत्याधुनिक एआईएसपी इमेजिंग ब्रेन, और शाओमी के हाईपरओएस के शक्तिशाली मिश्रण द्वारा बेहतरीन सिनेमेटिक क्वालिटी मिलती है। इसके अलावा, शाओमी एक पब्लिक बीटा पर काम कर रहा है, जो गैलरी में अनेक एआई-पॉवर्ड फीचर्स प्रदान करेगा, जिनमें अनैच्छिक ऑब्जेक्ट को हटाने के लिए एआई मैजिक इरेज़, फोटो एज का विस्तार करने के लिए एआई एक्सपैंशन टूल, और बेहतरीन ग्रुप शॉट्स के लिए एआई ग्रुप सेल्फी मोड शामिल हैं।
शाओमी 14 CIVI का मूल्य एवं उपलब्धता

मूल्य एवं उपलब्धता
शाओमी 14CIVI तीन आकर्षक रंगों- मैचा ग्रीन, क्रूज़ ब्लू और शैडो ब्लैक में 8जीबी+256जीबी वैरिएंट के लिए 39,999 रुपये और 12जीबी+512जीबी वैरिएंट के लिए 44,999 रुपये के शुरुआती मूल्य में 20 जून, 2024 से केवल फ्लिपकार्ट, मी.कॉम और शाओमी के रिटेल पार्टनर्स पर उपलब्ध होगा।
ऑफर का विवरणः यूज़र्स को मी.कॉम, अमेज़न.इन, मी होम और मी स्टूडियो और अधिकृत रिटेल पार्टनर्स द्वारा आईसीआईसीआई क्रेडिट और डेबिट कार्ड पर 3,000 रुपये की तत्काल छूट या शाओमी/रेडमी ग्राहकों के लिए 3,000 रुपये का शाओमी एक्सचेंज बोनस दिया जाएगा।
साथ ही शाओमी 14CIVI की प्रि-बुकिंग आज, 12 जून दोपहर 2 बजे से शुरू हो गई है और यह 19 जून, 2024 तक जारी रहेगी। ऑल-न्यू शाओमी 14CIVI की प्रिबुकिंग कराने वाले ग्राहकों को बिना किसी अतिरिक्त लागत के एक रेडमी वॉच 3 एक्टिव मिलेगी।
अरली एक्सेस
अरली एक्सेस सेल 12 जून को शाम 6 बजे से मी.कॉम, फ्लिपकार्ट और मी होम्स पर शुरू होगी।
शाओमी इज़ी फाईनेंस द्वारा यूज़र्स 100 प्रतिशत ब्याजमुक्त प्लान के साथ इंस्टैंट क्रेडिट प्राप्त कर सकते हैं।
किचन के अनुभव को स्मार्ट बनाने के लिए पेश है शाओमी एयर फ्रायर 6 लीटर
14CIVI के साथ शाओमी ने शाओमी एयर फ्रायर 6 लीटर भी पेश किया है। यह इसके होम डिवाईस पोर्टफोलियो की सबसे नई डिवाईस है। विकसित होते हुए भारतीयों की जरूरतों, खासकर बड़े परिवारों के लिए डिज़ाईन किया गया शाओमी एयर फ्रायर 6 लीटर यूज़र्स को सुविधा या स्वाद से समझौता किए बगैर सेहतमंद जीवनशैली अपनाने में मदद करता है। इसमें वास्तव में एडजस्टेबल कैपेसिटी डिज़ाईन है। इसके साथ ग्राहक अपनी जरूरतों के अनुरूप कुकिंग स्पेस को एडजस्ट कर सकते हैं फिर चाहे वो किसी एक के लिए कुछ बना रहे हों, या पूरे परिवार के लिए। यह फ्रायर खाना बनाने की जरूरत के अनुरूप 6 लीटर की विशाल क्षमता से 3 लीटर की कॉम्पैक्ट क्षमता में परिवर्तित हो जाता है।
शाओमी स्मार्ट एयर फ्रायर 6 लीटर में घर पर आसानी से सेहतमंद खाना बनाने के लिए आधुनिक 360-डिग्री हॉट एयर सर्कुलेशन टेक्नोलॉजी है। इसमें 1500 वॉट की शक्तिशाली मोटर और 9-ब्लेड फैन मिलकर तेज और एक समान हीट वितरण सुनिश्चित करते हैं, जिससे हर बार खाना सबसे अच्छा बनता है। तापमान के ज्यादा सटीक नियंत्रण और अधिकतम एफिशियंसी के लिए शाओमी एयर फ्रायर 6 लीटर में एनटीसी तापमान नियंत्रण टेक्नोलॉजी का उपयोग किया जाता है। इसमें 6 प्रि-सेट कुकिंग मोड्स के कारण इसे उपयोग करना आसान और बहुत सुविधाजनक है। इसमें खाना बनाने के अलावा ग्रिल, फ्राई, बेक, डिफ्रॉस्ट, रोस्ट और रिहीट के विकल्प भी हैं। यह सेहतमंद स्नैक्स के साथ खाने के लिए फलों और सब्जियों को डिहाईड्रेट करता है। इन इन्ट्यूटिव सैटिंग्स द्वारा ग्राहक बहुत कम मेहनत में रेस्टोरैंट जैसी क्वालिटी प्राप्त कर सकते हैं।
एयर फ्रायर में बेहतरीन नॉन-स्टिक कोटिंग के कारण इसपर खाना चिपकता और जलता नहीं है, जिसके कारण खाने के बाद सफाई करना बहुत आसान हो जाता है। शाओमी एयर फ्रायर 6लीटर सुगमता से स्मार्ट किचन में आ जाता है, और यूज़र की सुविधा में हस्तक्षेप किए बिना एक स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देता है।
शाओमी के प्राथमिक यूज़र्स को एक्सक्लुसिव प्रीमियम सेवाएं, व्यक्तिगत सहायता, और शाओमी के नए इनोवेशन की प्राथमिक उपलब्धता प्राप्त होगी।
मूल्य व उपलब्धता
शाओमी एयर फ्रायर 6 लीटर 21 जून से 5,999 रुपये में मी.कॉम, अमेज़न.इन, फ्लिपकार्ट और शाओमी रिटेल पार्टनर्स पर मिलेगा। इसके मूल्य में 1,000 रुपये का बैंक ऑफर शामिल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button