उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

अनुप्रिया पटेल के मिर्जापुर से तीसरी बार जीत और केंद्रीय मंत्री बनने पर मध्य प्रदेश में भी खुशी की लहर 

लखनऊ/भोपाल : अनुप्रिया पटेल ने मिर्जापुर से लगातार तीसरी बार जीत दर्ज कर अपने राजनीतिक करियर में एक नया अध्याय जोड़ा है। इसके साथ ही उन्हें मोदी कैबिनेट में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री, तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्री का महत्वपूर्ण पदभार भी सौंपा गया है। इस अवसर पर मध्य प्रदेश की ओर से अनुप्रिया पटेल को ढेरों बधाई एवं शुभकामनाएं दी जा रही हैं। कार्यकर्ताओं ने अनुप्रिया पटेल की इस शानदार जीत पर हर्ष व्यक्त करते हुए इसे उनकी मेहनत, समर्पण और नेतृत्व के गुणों का परिणाम बताया है।

राजनीतिक रणनीतिकार अतुल मलिकराम ने भी इस अवसर पर अपनी शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा, “अनुप्रिया पटेल की जीत और केंद्रीय मंत्री बनने पर हार्दिक बधाई। उनकी यह जीत भारतीय राजनीति और मिर्जापुर के विकास में उनके महत्वपूर्ण योगदान का प्रतीक है और हम उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं।”

हाल में संपन्न हुए लोकसभा चुनाव 2024 में अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल की यह जीत न केवल उनके राजनीतिक करियर के लिए मील का पत्थर है, बल्कि उनके समर्थकों और कार्यकर्ताओं के लिए भी गर्व का विषय है। मिर्जापुर की जनता ने फिर से उन पर भरोसा जताया है और उन्हें अपने प्रतिनिधि के रूप में चुना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button