किसान कांग्रेस मध्य जोन के अध्यक्ष ब्रज मौर्या एवं तेज प्रताप गुप्ता के नेतृत्व में जनपद लखीमपुर के दर्जनों लोगों ने उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की सदस्यता ग्रहण की

लखनऊ । कांग्रेस पार्टी की नीतियों में आस्था एवं कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी के प्रति विश्वास व्यक्त करते हुए किसान कांग्रेस मध्य जोन के अध्यक्ष ब्रज मौर्या एवं तेज प्रताप गुप्ता के नेतृत्व में जनपद लखीमपुर के दर्जनों लोगों ने उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय के समक्ष कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश कांग्रेस के ज्वाइनिंग प्रभारी नितिन शर्मा ने सदस्यता ग्रहण करने वालों को विधिवत कंाग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता दिलायी।
सदस्यता ग्रहण करने वालों में प्रमुख रूप से कौशल श्रीवास्तव एडवोकेट, राजेश पटेल, राम नरेश भार्गव, उमेश दीक्षित, अशोक चैधरी सहित सैंकड़ों लोग शामिल रहे।
इस मौके पर पूर्व मंत्री डाॅ. सी.पी. राय, डाॅ. अमित राय, सुरेन्द्र यादव, सर्वेश श्रीवास्तव, अतुल वर्मा, कमलेश तिवारी सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।



