लखनऊ जं. स्टेशन पर ‘स्वास्थ्य जांच शिविर’ का आयोजन

लखनऊ । पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल के मण्डल रेल प्रबन्धक गौरव अग्रवाल के मार्गदर्शन, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ रमेश चन्द्र के दिशानिर्देशन एवं अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ संजय तिवारी के नेतृत्व में लखनऊ जं0 स्टेशन पर ‘स्वास्थ्य जांच शिविर’ का आयोजन किया गया।
आयोजित जाँच शिविर में लखनऊ जं. पर कार्यरत कुल 70 कर्मचारियों एवं सफाई मित्रों के स्वास्थ्य की जांच की गई। इस दौरान 14 कर्मचारी नए एवं 01 कर्मचारी पूर्व से ही उच्च रक्तचाप (HTN) से ग्रसित पाए गए तथा मधुमेह (DM) के मामलों में 01 कर्मचारी नया और 01 कर्मचारी पूर्व से ही मधुमेह का रोगी पाया गया।
जांच के दौरान डॉ. तिवारी ने सभी कर्मचारियों एवं सफाई मित्रों को जीवनशैली में परिवर्तन (Lifestyle Modifications) पर विस्तृत व्याख्यान दिया तथा उन्होंने उच्च रक्तचाप एवं मधुमेह के नियंत्रण हेतु नियमित व्यायाम, संतुलित आहार, तनाव प्रबंधन एवं नियमित स्वास्थ्य जांच के महत्व पर प्रकाश डाला। इस स्वास्थ्य शिविर का उद्देश्य कर्मचारियों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता लाना एवं समय रहते रोगों की पहचान कर उचित उपचार सुनिश्चित करना है।
इस अवसर पर डॉ रंजना पाटनी, पैरा मेडिकल स्टाफ तथा रेलकर्मी उपस्थित थे।
(महेश गुप्ता)
जनसम्पर्क अधिकारी
पूर्वोत्तर रेलवे, लखनऊ



