बड़ी खबरलखनऊ

अंतर्राष्ट्रीय रेलवे चैम्पियनशिप क्रॉस कंट्री प्रतिस्पर्धा में लखनऊ मंडल के रति राम सैनी ने जीता स्वर्ण पदक

   लखनऊ. उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल अपनी नियमित कार्यप्रणाली के साथ ही खेल-कूद की गतिविधियों एवं क्रिया कलापों में भी बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेता है एवं मंडल में अनेक अंतर्राष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय स्तर के प्रतिभावान खिलाड़ी कार्यरत है जो अपने प्रदर्शन द्वारा समय-समय पर मंडल एवं भारतीय रेल का गौरव बढाते है इसी क्रम में 13.से 16.जुलाई .22 के मध्य जर्मनी के बर्लिन शहर आयोजित होने वाली अंतर्राष्ट्रीय रेलवे चैम्पियनशिप USIC क्रॉस कंट्री प्रतिस्पर्धा में श्री सती राम सैनी ने स्वर्ण पदक जीता |

उल्लेखनीय है कि उन्होंने लगातार तीसरी बार इस प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक प्राप्त किया है, सती राम सैनी लखनऊ मंडल के डीजल शेड आलमबाग के मेल इलेक्ट्रिकल विभाग में कार्यरत है |

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button