आजमगढ़

वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप प्रतिमा का नीरज सिंह ने किया अनावरण

लखनऊ। महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर बुधवार, 17 जून को इंटौजा क्षेत्र में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की पवित्र प्रतिमा के अनावरण समारोह का आयोजन किया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा वरिष्ठ नेता नीरज सिंह उपस्थित रहें।

भाजपा वरिष्ठ नेता नीरज सिंह ने कहा कि महाराणा प्रताप भारतीय स्वाभिमान, वीरता और राष्ट्रभक्ति के प्रतीक हैं। उनका जीवन संघर्ष, त्याग और मातृभूमि के प्रति समर्पण की अनुपम मिसाल है। आज आवश्यकता है कि युवा पीढ़ी महाराणा प्रताप के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करे और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाए।
उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप ने विपरीत परिस्थितियों में भी अपने स्वाभिमान से कभी समझौता नहीं किया और आने वाली पीढ़ियों के लिए साहस एवं आत्मसम्मान का संदेश छोड़ा। प्रतिमा स्थापना जैसे आयोजन समाज को अपने गौरवशाली इतिहास से जोड़ने का कार्ययंन राजा राघवेंद्र प्रताप सिंह एवं कुंवर दिग्विजय प्रताप सिंह ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कार्यक्रम की सफलता के लिए आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर विधान परिषद सदस्य पवन सिंह चौहान, पूर्व जिला अध्यक्ष विनय प्रताप सिंह, दिनेश तिवारी, अरुण सिंह सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button