उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी मुख्यालय में मनाई गई लाला लाजपत राय जी की पुण्यतिथि

लखनऊ । भारत की स्वाधीनता के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं ‘पंजाब केसरी’ के नाम से प्रसिद्ध लाला लाजपत राय जी की पुण्यतिथि उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी मुख्यालय में मनाई गई। इस मौके पर मौजूद वरिष्ठ कांग्रेसजनों ने लाला लाजपत राय जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अप्रित की तथा देश की आजादी में उनके अद्वितीय योगदान, संघर्ष और बलिदान को स्मरण किया।
इस मौके पर कांग्रेसजनों ने कहा कि लाला लाजपत राय जी के सिद्धांतों और आदर्शों को अपनाते हुए देश के लोकतंत्र, संविधान और सामाजिक सद्भाव की रक्षा करने का संकल्प लेने की आवश्यकता है यही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
इस मौके पर प्रमुख रूप से अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव-सहप्रभारी उ.प्र. अब्दुल हन्नान, वीरेन्द्र मदान, संजय शर्मा, ओंकारनाथ सिंह, नितिन शर्मा, डा. आर.सी. उप्रेती, आशुतोष मिश्रा, डा. रिचा शर्मा, शीला मिश्रा, डा रेहान अहमद खान, सुबोध श्रीवास्तव, वेद प्रकाश त्रिपाठी, अनिल शुक्ला, सहित तमाम कांग्रेसजन मौजूद रहे।



