उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ
EC नहीं ढूंढ पाएगा, BJP ढूंढ लाएगी लापता वोटरों को : सुनील सिंह
भाजपा की ‘वोट जोड़ो यात्रा’ पर लोकदल अध्यक्ष की प्रतिक्रिया

लखनऊ : लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व एमएलसी चौधरी सुनील सिंह ने भाजपा की ‘वोट जोड़ो यात्रा’ पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा मतदाता सूची को लेकर राजनीतिक खेल कर रही है।
सिंह ने कहा कि जिन मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से गायब हैं, उन्हें लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। EC लापता वोटरों को नहीं ढूंढ पाएगा, लेकिन भाजपा चुनाव के समय अपने हिसाब से वोटरों को ढूंढ लाएगी।
उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में मतदाता सूची पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष होनी चाहिए। किसी भी पात्र मतदाता का नाम सूची से गायब होना गंभीर विषय है। भाजपा को ‘वोट जोड़ो यात्रा’ निकालने से पहले यह जवाब देना चाहिए कि आखिर मतदाता सूची में गड़बड़ियों के लिए जिम्मेदार कौन है।



