उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

भाजपा लखनऊ महानगर में मतदाता जोड़ो अभियान की कार्यशाला सम्पन्न

लखनऊ। हजरतगंज स्थित हलवासिया कोर्ट में भाजपा लखनऊ महानगर द्वारा मतदाता जोड़ो अभियान की कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला की अध्यक्षता भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनन्द द्विवेदी ने की। बैठक में भाजपा लखनऊ महानगर प्रभारी एवं पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष त्रयंबक त्रिपाठी तथा विधान परिषद सदस्य मुकेश शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

बैठक में आगामी विशेष मतदाता अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने, नए मतदाताओं को जोड़ने तथा मतदाता सूची में छूटे हुए पात्र नागरिकों के नाम शामिल कराने को लेकर विस्तृत रणनीति बनाई गई। अभियान के सफल संचालन के लिए पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियां भी निर्धारित की गईं।

**भाजपा लखनऊ महानगर प्रभारी त्रयंबक त्रिपाठी ने कहा** कि 22, 23 और 24 नवंबर को विशेष मतदाता जोड़ो अभियान चलाया जाएगा। इसमें सभी पदाधिकारी घर-घर और मतदाताओं से व्यक्तिगत संपर्क कर नए मतदाताओं के नाम जुड़वाने का कार्य करेंगे। पार्टी द्वारा नियुक्त बीएलए-2 को न्यूनतम 10 फॉर्म भरवाने की जिम्मेदारी दी गई है। विधानसभा प्रभारी एवं विस्तारक पूरे अभियान की निगरानी करेंगे।

उन्होंने कहा कि जिन युवाओं की आयु 18 वर्ष पूरी हो चुकी है, लेकिन उनका नाम विधानसभा मतदाता सूची में नहीं है, उनका नाम जुड़वाया जाएगा। विवाह के बाद नई बहुएं बनकर आई महिलाओं, ग्राम सभा की मतदाता सूची में नाम दर्ज होने के बावजूद विधानसभा मतदाता सूची में नाम नहीं रखने वाले नागरिकों, पात्र लाभार्थियों तथा नौकरी एवं व्यवसाय के सिलसिले में बाहर रहने वाले लोगों से संपर्क कर उनका नाम मतदाता सूची में शामिल कराने का प्रयास किया जाएगा। इसके लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से फॉर्म भरवाए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि 28, 29 और 30 नवंबर को महिला मोर्चा द्वारा महिला मतदाता जोड़ो अभियान चलाया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी महिला पदाधिकारियों को सौंपी जाएगी। वहीं 1, 2 और 3 दिसंबर को युवा मोर्चा के नेतृत्व में युवा मतदाता जोड़ो अभियान आयोजित होगा। इसमें 1 जनवरी 2027 तक 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवाओं को मतदाता बनाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। पूरे अभियान की समीक्षा 13 दिसंबर को की जाएगी।

**भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनन्द द्विवेदी ने कहा** कि मतदाता जोड़ो अभियान संगठन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। प्रत्येक कार्यकर्ता और पदाधिकारी को इसे अभियान के रूप में लेते हुए अपने क्षेत्र में पात्र नागरिकों से संपर्क करना होगा। लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए प्रत्येक पात्र नागरिक का मतदाता सूची में नाम होना आवश्यक है। विशेष रूप से युवा एवं महिला मतदाताओं को जोड़ने के लिए सभी मोर्चों और मंडल स्तर तक समन्वय बनाकर कार्य किया जाएगा। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप पूरी सक्रियता और जिम्मेदारी के साथ अभियान को सफल बनाना है। कल 19 नवंबर को सभी विधानसभाओ में बैठक आयोजित किया वही 20 नवंबर को भाजपा लखनऊ महानगर के सभी शक्ति केंद्रों पर बैठक आयोजित किया जाएगा।

**मीडिया प्रभारी अनुराग साहू ने बताया** की विधानसभा प्रभारी के रूप में पश्चिम से संजय गुप्ता, उत्तर से सरोज सिंह, पूर्व से आर.बी. सिंह, मध्य से राहुल मिश्रा तथा कैंट से रामदेव पाल इसी क्रम में विधानसभा विस्तारक के रूप में पश्चिम से कुलदीप मिश्रा, उत्तर से विनीत बाजपेयी, पूर्व से देवेश शुक्ला, मध्य से आयुष तथा कैंट से उमाशंकर बघेल अभियान को संचालित करेंगे। बैठक में भाजपा के वरिष्ठ नेता मान सिंह, पूर्व प्रत्याशी अंजनी श्रीवास्तव, रजनीश गुप्ता, महामंत्री घनश्याम दास अग्रवाल, टिंकू सोनकर, सत्येंद्र सिंह, उपाध्यक्ष विनायक पाण्डेय, कुमकुम राजपूत, दीपक कुमार शुक्ला, योगेंद्र पटेल, सीता नेगी, सौरभ वाल्मीकि, जीडी शुक्ला, मानवेन्द्र प्रताप सिंह, टीआर जोशी, उत्तम मिश्रा, मोर्चा अध्यक्ष में कुंदन गौतम, किशन लोधी मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी एवं विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button