बढ़ाओ कदम, अच्छी सरकार देंगे हम’: उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने बजाई चुनावी रणभेरी
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव अब्दुल हन्नान ने बताया: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष झांसी से करेंगी जनसंवाद का शंखनाद

लखनऊ । अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव सह प्रभारी उ.प्र. कांग्रेस अब्दुल हन्नान ने आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में बताया कि उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की यशस्वी अध्यक्ष एवं विधायक श्रीमती आराधना मिश्रा ‘मोना’ विधायक ने ‘बढ़ाओ कदम, अच्छी सरकार देंगे हम’ के नारे के साथ प्रदेश में चुनावी रणभेरी बजा दी है। उन्होने कहाकि इस अभियान की शुरुआत वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई की कर्मभूमि झांसी से हो रही है। श्री हन्नान ने कहा कि यह संदेश साफ है कि कांग्रेस अब प्रदेश की जनता के हक और सम्मान की निर्णायक लड़ाई लड़ने का मन बना चुकी है।
श्री हन्नान ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष लखनऊ से उन्नाव, कानपुर, कानपुर देहात, उरई और जालौन होते हुए झांसी पहुंचेंगी। वहां आई.एम.ए. भवन, बी.के.डी. चैराहा पर आयोजित ‘लोक हुंकार, जन संवाद’ कार्यक्रम में वे समाज के विभिन्न वर्गों से सीधा संवाद करेंगी। इनमें कलमकार, कलाकार, इतिहासकार, साहित्यकार, अधिवक्ता और जेन-जी के युवा शामिल होंगे। वे उनसे चर्चा करके उनकी व्यथा और पीड़ा को जानेंगी और उनकी अपेक्षाओं व सुझावों को समझेंगी।
इसके बाद लक्ष्मी गार्डन, एलाइड चैराहा पर झांसी मंडल के जालौन, झांसी और ललितपुर जनपदों के कांग्रेस पदाधिकारियों, पूर्व सांसदों, पूर्व विधायकों, 2022 विधानसभा और 2024 लोकसभा के प्रत्याशियों तथा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर वे चुनावी रणनीति को धार देंगी। सायंकाल वे झांसी सर्किट हाउस में कांग्रेसजनों से भेंटवार्ता करेंगी।
झांसी प्रवास के दौरान प्रदेश अध्यक्ष माँ पीताम्बरा के दर्शन कर उनका आशीष लेंगी और उत्तर प्रदेश के उज्ज्वल भविष्य की कामना करेंगी।
अगले दिन प्रदेश अध्यक्ष लखनऊ लौटकर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी जी की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम तथा उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस (मध्य जोन) के सम्मेलन में शामिल होंगी।
श्री हन्नान ने कहा कि झांसी से शुरू हुआ यह जनसंवाद अभियान यहीं नहीं रुकेगा। प्रदेश अध्यक्ष चुनाव तक लगातार समूचे उत्तर प्रदेश के हर मंडल, हर जनपद और कोने-कोने तक पहुंचेंगी। वे किसानों, नौजवानों, महिलाओं, व्यापारियों, श्रमिकों और वंचित वर्गों से सीधा संवाद स्थापित करेंगी। उनकी अपेक्षाओं, उनकी महत्वाकांक्षाओं और उनकी पीड़ाओं को कांग्रेस अपना स्वर देगी।
श्री हन्नान ने कहा कि उत्तर प्रदेश एक वक्त में देश की शिक्षा, संस्कृति, कृषि और आध्यात्मिक चेतना की राजधानी माना जाता था। आज भारतीय जनता पार्टी की सत्ता की सरपरस्ती में इसी प्रदेश में भगवान श्रीराम के मंदिर की आस्था के साथ कुठाराघात करके चंदा चोरी की गई। साथ ही भ्रष्टाचार के जरिए देश के नागरिकों के संसाधनों की चोरी की गई। आज प्रदेश हर मोर्चे पर बदहाली के दौर से गुजर रहा है।
ऽ एनसीआरबी के अनुसार प्रदेश में हर दिन औसतन 9 हत्याएं, 9 बलात्कार, महिलाओं के खिलाफ 181 और बच्चों के खिलाफ 61 अपराध दर्ज होते हैं। अपराधियों को सत्ता का संरक्षण है और पीड़ित को न्याय के लिए दर-दर भटकना पड़ता है।
ऽ सरकारी अस्पतालों में 65 प्रतिशत विशेषज्ञ डॉक्टर नहीं हैं (एनएचएसआरसी रिपोर्ट 2025)। अस्पताल फार्मेसियों में ₹74 का इंजेक्शन ₹4,980 की एमआरपी पर बेचा जा रहा है। गरीब इलाज के लिए कर्ज लेने को मजबूर है।
ऽ स्कूलों के विलय और बंदी से गरीब का बच्चा शिक्षा से दूर हो रहा है। यूपीपीएससी आर0ओ0/ए0आर0ओ0 से लेकर पुलिस भर्ती तक पेपर लीक हुए, और अकेले कांस्टेबल भर्ती में 48 लाख से ज्यादा नौजवानों के सपने कुचले गए।
ऽ सीएजी के आंकड़ों के अनुसार पांच साल में ₹8.24 लाख करोड़ का बजट खर्च ही नहीं हुआ। बड़े-बड़े उद्घाटनों के बाद भी 9 में से 7 नए एयरपोर्ट पर आज कोई नियमित उड़ान नहीं है। थाने से तहसील तक भ्रष्टाचार व्यवस्था का हिस्सा बन चुका है।
ऽ ई-श्रम पोर्टल पर उत्तर प्रदेश के लगभग 8.39 करोड़ असंगठित मजदूर पंजीकृत हैं, यानी देश का हर चैथा असंगठित मजदूर उत्तर प्रदेश का है। इनमें 90ः मजदूरों की आमदनी सिर्फ ₹67 प्रतिदिन है। ऊपर से डिजिटल हाजिरी के फर्जीवाड़े से इन गरीब मजदूरों की मजदूरी तक चुराई जा रही है।
ऽ धान की एमएसपी सिर्फ 3प्रतिशत बढ़ी, जबकि प्रति हेक्टेयर लागत लगभग तीन गुना हो गई। नौजवान रोजगार के लिए पलायन कर रहे हैं और महंगाई ने गृहणियों का बजट बिगाड़ दिया है।
ऽ प्रदेश सरकार पूरी तरह बुंदेलखंड की उपेक्षा कर रही है। पानी, सिंचाई, रोजगार और पलायन की समस्याएं आज भी जस की तस हैं। घोषणाओं के बावजूद जमीनी विकास नदारद है।
श्री हन्नान ने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता अब भाजपा के झूठे वादों और खोखले प्रचार को पहचान चुकी है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव आयोग के साथ साठगांठ करके प्रदेश में 3 करोड़ 30 लाख से अधिक वोटों की चोरी की है, और जनता इसका जवाब देगी। श्री हन्नान ने बताया कि प्रदेश प्रभारी श्री राजेंद्र पाल गौतम और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती आराधना मिश्रा ‘मोना’ ने संकल्प लिया है कि कांग्रेस जनता के साथ मिलकर उत्तर प्रदेश को फिर से सर्वोत्तम प्रदेश बनाएगी।
उन्होंने कहा, ‘बढ़ाओ कदम, अच्छी सरकार देंगे हम’ केवल एक नारा नहीं है, यह उत्तर प्रदेश की जनता से कांग्रेस का वादा है। सुरक्षित, शिक्षित, स्वस्थ और भ्रष्टाचारमुक्त उत्तर प्रदेश का निर्माण इंडिया गठबंधन करेगा। इंडिया गठबंधन की जीत उत्तर प्रदेश के विकास की गारंटी होगी।



