अवध लेडीज क्लब के गौरवशाली नौ दशक पूर्ण
अवध लेडीज क्लब के गौरवशाली नौ दशक पूर्ण

लखनऊ । अवध लेडीज कलब लखनऊ ने अपने 9 दशक पूर्व स्थापित क्लब का 90वा स्थापना दिवस मनाया । इस अवसर पर अतिथियो के रूप मे पद्मश्री मालिनी अवस्थी सुप्रसिद्ध शास्त्रीय एवं लोक संगीत गविका एवं लेखिका पद्मश्री डा. विद्या विन्ड सिंह हिन्दी एवं अवधी लोक साहित्य कारक डा. मांडवी सिंह कुलपति भातखंडे संगीत विश्वविद्यालय डा. रेणु शर्मा कथक नृत्य संरचनाकार लेखक अनुपमा राय, चित्रा मोहन नाट्य विधा कलाकार की उपस्थिति हुई । रचना टंडन एवं अर्चना गुप्ता संयुक्त मंच संचालन मे कुमाऊँ कोकिला विमल पंत ने” घर मोरे आइयो गणपति महाराज गाया गणेश वंदन किया।
स्वागत गीत मे स्वर कोकिला पद्मा गिडवानी ने स्वागत है ,आपका अभिनन्दन है सभी का स्वागत किया।।
अध्यक्ष ज्योति कौल ने अवध लेडीज कलब लखनऊ की स्थापना से लेकर वर्तमान समय तक महिलाओ के नामो और उनके सहयोग, योगदान को याद कराया।
सचिव मनोरमा मिश्र अलध लेडीज क्लब की स्थापना हेतु किसने पर कितना योगदान दिया इसका विवरण प्रस्तुत किया। सभी महिलाओ का जुडाव किसी ना किसी तरह से अवध लेडीज कलब से लगातार बीते वर्ष मे बना रहा है । पद्मश्री डॉ विद्या विन्दु सिंह ने अरे रामा ऐही बाटे अमवा सोहर गीत गाया ।
वरिष्ट सदस्य रचनाकार उमा त्रिगुणायक ने कविता ” समय समय पर अवध नारियो को गौरवान्वित कराया किया” ।बीते नब्बे वर्ष मे विभिन्न कलाकार ,रचनाकार, साहित्यकार, जैसी विभूतियो ने क्लब को गौरवान्वित किया है। जिन्हे क्लब के द्वारा सम्मानित किया जाता रहा है। इसी श्रृंखलाबद्ध आयोजन मे
“अवध लेडीज क्लब, लखनऊ” 90 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में क्लब “अवध शक्ति सम्मान समारोह 2026-27” के अंतर्गत समाज को अपने कार्यों से जागरूक करने एवं नारी सशक्तीकरण अभियान के अन्तर्गत नगर की विशिष्ट नारियों का सम्मान किया।
जिसमे गजाला फारुख उपाध्यक्ष
सुधा मिश्रा सदस्य एवं पूर्व सचिव रंजना शंकर सदस्य एवं गायक कलाकार, रजनी गौड़ समाज सेविका, भारती सेठ, ज्योति किरण रतन लोक कलाकार नृत्यांगना शामिल रहीं।
आयोजक क्लब अध्यक्ष ज्योति कौल और सचिव ने सभी का आभार व्यक्त किया।



