उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

श्री राम मंदिर से चंदा चोरी, राम भक्तों की आस्था के साथ धोखा : आराधना मिश्रा ‘मोना’

लखनऊ । उ.प्र. कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष श्रीमती आराधना मिश्रा‘मोना’ जी विधायक ने आज जारी बयान में कहा है कि राम नाम से सत्ता पाई, चंदा चोरी पर चुप्पी छाई। राम जी का नाम लेकर सत्ता में आई भाजपा, चंदा चोरी के पाप से खत्म हो जाएगी।

1. जिस पर आरोप, उसी की सहूलियत के हिसाब से एसआईटी बनाई। 4 जून को अयोध्या में भगवान श्रीराम मंदिर में इस महाचोरी का मामला सार्वजनिक हुआ था, पूरे नौ दिन बाद 13 जून 2026 को यूपी सरकार ने ट्रस्ट के अनुरोध पर एसआईटी बनाई। 17 अगस्त को गृह विभाग ने इसकी अंतिम रिपोर्ट उसी ट्रस्ट को सौंप दी, जिसमें जैसी उम्मीद थी, चंपत राय और अनिल मिश्रा को क्लीन चिट दे दी गई।

2.कैमरे में 105 बार चोरी पकड़ी गई थी। 27 अप्रैल से 5 जून 2026 के बीच की फुटेज में गिनती करने वाले कर्मचारी नोटों की गड्डियां छिपाते दिखे।

3.जिसकी जिम्मेदारी, उसी ने दी क्लीन चिटः खजाने की जिम्मेदारी कोषाध्यक्ष की थी, इसलिए सबसे बड़ा सवाल भी उन्हीं पर है। अयोध्या के संतों ने भी कहा कि कोषाध्यक्ष गोविंद गिरि को पता होना चाहिए था कि पैसा कहां से आ रहा है और कहां जा रहा है। फिर भी 7 जुलाई को उन्होंने चंपत राय की इस घोटाले में कोई भूमिका होने से इनकार कर दिया।

4.चोरी का आंकड़ा आज तक छिपाः आज तक देश को यह नहीं बताया गया कि कितना पैसा या कीमती सामान चोरी हुआ। 23 जून की प्रारंभिक रिपोर्ट में ही साफ था कि निगरानी के नियम लागू नहीं थे और कंट्रोल रूम कई बार खाली छोड़ा जाता था। इसमें किस-किस की भागीदारी और जिम्मेदारी इस पर जाँच क्यों नहीं? जब तक चोरी के आंकड़े का खुलासा नहीं तो जांच बंद कैसे हो गई?

5.छोटे कर्मचारी जेल में, बड़े बाहरः 25 जून को एफआईआर दर्ज हुई और अगले दिन गिनती से जुड़े आठ लोग गिरफ्तार हुए, लेकिन ट्रस्ट के किसी पूर्व पदाधिकारी का नाम एफआईआर में नहीं है। किसी से ई0डी0/सी0बी0आई0 की कड़ी पूछताछ क्यों नहीं?

अयोध्या में भगवान राम ने भाजपा को हराकर पहले इशारा किया था, जिसे यह नहीं समझे और चढ़ावा चोरी जारी रहने दी।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा है कि भाजपा सरकार से संघ परिवार से जुड़े चढ़ावा चोरों पर जांच की कोई उम्मीद नहीं की जा सकती, इसीलिए कांग्रेस की मांग है कि अयोध्या के भगवान श्रीराम मंदिर में चढ़ावा चोरी के पूरे मामले की जांच सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से कराई जाए। चढ़ावे का पूरा हिसाब सार्वजनिक हो, सभी जिम्मेदार लोगों की भूमिका की जांच हो और किसी भी पदाधिकारी को जवाबदेही से बचाया न जाए।

अयोध्या में भगवान श्रीराम मंदिर में चंदा चोरी के मामले को सार्वजनिक हुए साढ़े चार महीने से ज्यादा बीत चुके हैं पर मुख्यमंत्री अजय सिंह बिष्ट और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मौन हैं।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि अब देश के नागरिकों पर जिम्मेदारी है कि सत्ता के अहंकार में डूबे चंदा चोरों को दंडित करें।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button