उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

दिल्ली प्रदेश OBC कांग्रेस ने प्रदेश पदाधिकारियों को सौंपी विधानसभा स्तरीय संगठन की जिम्मेदारियाँ

नई दिल्ली । दिल्ली प्रदेश OBC कांग्रेस के अध्यक्ष  राजीव वर्मा ने AICC OBC कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मिशनमैन डॉ. अनिल जयहिंद एवं दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री देवेंद्र यादव जी के मार्गदर्शन में दिल्ली ओबीसी कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्षों, महासचिवों व सचिवों को विधानसभा स्तर पर संगठन की जिम्मेदारियाँ सौंपी हैं।

इस पहल का उद्देश्य दिल्ली में OBC कांग्रेस के संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना, कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना तथा OBC समाज के हक़-अधिकारों और सामाजिक न्याय की आवाज़ को मजबूती से उठाना है।

इस अवसर पर राजीव वर्मा ने नवनियुक्त विधानसभा संगठन प्रभारियों को बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए आशा व्यक्त की कि वे पूरी निष्ठा, मेहनत और समर्पण के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे। उन्होंने संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने तथा OBC समाज को उसके अधिकारों के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया।

दिल्ली प्रदेश OBC कांग्रेस को विश्वास है कि सभी पदाधिकारी आपसी सहयोग और सक्रिय भागीदारी से संगठन को नई मजबूती प्रदान करेंगे तथा कांग्रेस की सामाजिक न्याय की विचारधारा को आगे बढ़ाएँगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button