उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत एवरेडी कारखाना, ऐशबाग में श्रमिकों के लिए किया गया स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन

लखनऊ : सहायक श्रम आयुक्त, शिप्रा चतुर्वेेदी ने अवगत कराया है कि सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आज एवरेडी कारखाना, ऐशबाग, लखनऊ में कार्यरत श्रमिकों के स्वास्थ्य परीक्षण एवं चिकित्सकीय परामर्श हेतु श्रमिक सम्मान स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में श्रमिकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श एवं स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्रदान की गई।

शिविर में उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की सचिव श्रीमती पूजा अग्रवाल, अपर श्रमायुक्त, लखनऊ मण्डल, लखनऊ श्रीमती कल्पना श्रीवास्तव, सहायक श्रमायुक्त श्रीमती शिप्रा चतुर्वेदी तथा श्रम प्रवर्तन अधिकारी श्रीमती पल्लवी सिंह, श्री संतोष कुमार स्वास्थ्य विभाग की चिकित्सकीय टीम, एवरेडी इंडस्ट्रीज इंडिया लिमिटेड, मिल रोड, ऐशबाग, लखनऊ के महाप्रबंधक (ळड) एवरेडी कारखाने के महाप्रबंधक (ळड), सहित श्री पुनीत सिन्हा, ज्वाइंट जनरल मैनेजर-वर्क्स, श्री संदीप गुहा, सीनियर मैनेजर-एच०आर० एवं श्रीमती श्वेता अग्रवाल, एक्जीक्यूटिव-परचेस उपस्थित रहें तथा कर्मचारी राज्य बीमा योजना की ओर से डॉ. अमित प्रकाश, डॉ. रीना चैहान, श्री सचिन मित्तल (फार्मासिस्ट) एवं कर्मचारी राज्य बीमा निगम की ओर से श्री प्रबुद्ध राव कौशल (ब्रांच मैनेजर, सरोजनी नगर) एवं श्री साकेत पाण्डेय (च्त् ठतंदबी) उपस्थित रहकर स्वास्थ्य परीक्षण एवं शिविर के संचालन में सहयोग प्रदान किया।

शिविर में श्रमिकों को उनके स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए नियमित स्वास्थ्य परीक्षण, स्वस्थ जीवनशैली एवं कार्यस्थल पर स्वास्थ्य एवं सुरक्षा के संबंध में जानकारी दी गई। शिविरों का मुख्य उद्देश्य श्रमिकों में स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की प्रारंभिक पहचान तथा आवश्यकता के अनुसार चिकित्सकीय परामर्श एवं रेफरल की सुविधा उपलब्ध कराना है।

उन्होने बताया आगामी तिथि 07.10.2026 को उक्त यू०पी०एस०आई०डी०सी० इंडस्ट्रियल एरिया, देवा रोड, लखनऊ तथा दिनांक 08.10.2026 को नादरगंज ध् सरोजनी नगर औद्योगिक क्षेत्र, लखनऊ में श्रमिकों के स्वास्थ्य परीक्षण एवं चिकित्सकीय परामर्श हेतु श्रमिक सम्मान स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएंगे।

सम्र्पक सूत्रः-सोनी सिंह, सूचना अधिकारी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button