पूजा त्योहार के अवसर पर यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष ट्रेनों का संचालन
लखनऊ : पूजा त्योहार के अवसर पर यात्रियों की अतिरिक्त संख्या को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे द्वारा विभिन्न मार्गों पर विशेष ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है।
1. *गाड़ी संख्या 01123/01124 लोकमान्य तिलक टर्मिनस–मऊ–लोकमान्य तिलक टर्मिनस द्वि-साप्ताहिक विशेष ट्रेन*
गाड़ी संख्या 01123 लोकमान्य तिलक टर्मिनस से शुक्रवार एवं रविवार को 12.15 बजे प्रस्थान करेगी। यह ठाणे, कल्याण, इगतपुरी, नासिक रोड, जलगांव, भुसावल, खंडवा, इटारसी, पिपरिया, नरसिंहपुर, मुंगावली, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर एवं प्रयागराज छिवकी होते हुए वाराणसी जं पर 15.50/16.00 बजे, जौनपुर स्टेशन पर 18.10/18.15 बजे, शाहगंज स्टेशन पर 19.00/19.05 बजे, होते हुए 21.30 बजे मऊ पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 01124 मऊ से रविवार एवं मंगलवार को 04.15 बजे प्रस्थान कर आजमगढ़ स्टेशन, शाहगंज स्टेशन पर 06.25/06.30 बजे, जौनपुर स्टेशन पर 08.10/08.15 बजे, वाराणसी जं पर 09.50/10.00 बजे पहुंचेगी। इसके बाद प्रयागराज छिवकी, मानिकपुर, सतना, मैहर, कटनी, मुंगावली, नरसिंहपुर, पिपरिया, इटारसी, खंडवा, भुसावल, जलगांव, नासिक रोड, इगतपुरी, कल्याण एवं ठाणे होते हुए लोकमान्य तिलक टर्मिनस 16:45 बजे पहुंचेगी। इस गाड़ी मे सामान्य , स्लीपर , वातानुकूलित सहित कुल 22 कोच होंगे। लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 11 अक्टूबर से 20 नवंबर 2026 तक तथा मऊ से 13 अक्टूबर से 22 नवंबर 2026 तक 12-12 फेरे किए जाएंगे।
2. *गाड़ी संख्या 01431/01432 हडपसर–गाजीपुर सिटी–हडपसर द्वि-साप्ताहिक विशेष ट्रेन*
गाड़ी संख्या 01431 हडपसर से शुक्रवार एवं मंगलवार को 06.55 बजे प्रस्थान करेगी। यह दौंड कॉर्ड लाइन, अहमदनगर, बेलापुर, कोपरगांव, अंकाई, मनमाड, जलगांव, भुसावल, खंडवा, इटारसी, पिपरिया, नरसिंहपुर, मुंगावली, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर एवं प्रयागराज छिवकी होते हुए वाराणसी जं पर 15.10/15.20 बजे, जौनपुर स्टेशन पर 17.35/17.40 बजे तथा औड़िहार जंक्शन पहुंचेगी और 20.15 बजे गाजीपुर सिटी पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 01432 गाजीपुर सिटी से रविवार एवं गुरुवार को 04.00 बजे प्रस्थान करेगी और औड़िहार जंक्शन, जौनपुर स्टेशन पर 07.00/07.05 बजे, वाराणसी जं पर 08.20/08.30 बजे पहुंचेगी। इसके बाद प्रयागराज छिवकी, मानिकपुर, सतना, मैहर, कटनी, मुंगावली, नरसिंहपुर, पिपरिया, इटारसी, खंडवा, भुसावल, जलगांव, मनमाड, अंकाई, कोपरगांव, बेलापुर, अहमदनगर एवं दौंड कॉर्ड लाइन होते हुए हडपसर 16:20 बजे पहुंचेगी। इस गाड़ी मे सामान्य , स्लीपर , वातानुकूलित सहित कुल 18 कोच होंगे। हडपसर से 13 अक्टूबर से 20 नवंबर 2026 तक तथा गाजीपुर सिटी से 15 अक्टूबर से 22 नवंबर 2026 तक 12-12 फेरे किए जाएंगे।
3. *गाड़ी संख्या 01079/01080 मुंबई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस–गोरखपुर–मुंबई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस दैनिक विशेष ट्रेन*
गाड़ी संख्या 01079 मुंबई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से प्रतिदिन 22.30 बजे प्रस्थान करेगी। यह दादर, ठाणे, कल्याण, इगतपुरी, नासिक रोड, मनमाड, जलगांव, भुसावल, खंडवा, इटारसी, भोपाल, बीना, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, उरई एवं कानपुर सेंट्रल होते हुए लखनऊ स्टेशन पर 04.05/04.15 बजे, गोंडा, मनकापुर, बस्ती , खलीलाबाद और 10.00 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 01080 गोरखपुर से 14.30 बजे प्रस्थान करेगी और खलीलाबाद, बस्ती, मनकापुर, गोंडा, लखनऊ स्टेशन पर 19.45/19.55 बजे पहुंचेगी। इसके बाद कानपुर सेंट्रल, उरई, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, बीना, भोपाल, इटारसी, खंडवा, भुसावल, जलगांव, मनमाड, नासिक रोड, इगतपुरी, कल्याण, ठाणे एवं दादर होते हुए मुंबई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस रात्रि 00:40 बजे पहुंचेगी। इस गाड़ी मे सामान्य , स्लीपर , वातानुकूलित सहित कुल 22 कोच होंगे। मुंबई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से 16 अक्टूबर से 16 नवंबर 2026 तक तथा गोरखपुर से 18 अक्टूबर से 18 नवंबर 2026 तक 32-32 फेरे किए जाएंगे।
4. *गाड़ी संख्या 01415/01416 हडपसर–गोरखपुर–हडपसर दैनिक विशेष ट्रेन*
गाड़ी संख्या 01415 हडपसर से प्रतिदिन 07.05 बजे प्रस्थान करेगी। यह दौंड कॉर्ड लाइन, अहमदनगर, बेलापुर, कोपरगांव, अंकाई, मनमाड, भुसावल, खंडवा, इटारसी, भोपाल, बीना, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, उरई एवं कानपुर सेंट्रल होते हुए लखनऊ स्टेशन पर 09.55/10.05 बजे, गोंडा, मनकापुर बस्ती और 16.00 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 01416 गोरखपुर से 17.30 बजे प्रस्थान करेगी और बस्ती, मनकापुर, गोंडा तथा लखनऊ स्टेशन पर 22.25/22.35 बजे पहुंचेगी। इसके बाद कानपुर सेंट्रल, उरई, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, बीना, भोपाल, इटारसी, खंडवा, भुसावल, मनमाड, अंकाई, कोपरगांव, बेलापुर, अहमदनगर एवं दौंड कॉर्ड लाइन होते हुए हडपसर पहुंचेगी। इस गाड़ी मे सामान्य , स्लीपर , वातानुकूलित सहित कुल 18 कोच होंगे। हडपसर से 16 अक्टूबर से 16 नवंबर 2026 तक तथा गोरखपुर से 17 अक्टूबर से 17 नवंबर 2026 तक 32-32 फेरे किए जाएंगे।
5. *गाड़ी संख्या 01051/01052 लोकमान्य तिलक टर्मिनस–बनारस–लोकमान्य तिलक टर्मिनस द्वि-साप्ताहिक विशेष ट्रेन*
गाड़ी संख्या 01051 लोकमान्य तिलक टर्मिनस से बुधवार एवं गुरुवार को 12.15 बजे प्रस्थान करेगी। यह ठाणे, कल्याण, इगतपुरी, नासिक रोड, जलगांव, भुसावल, खंडवा, इटारसी, पिपरिया, नरसिंहपुर, मुंगावली, कटनी, मैहर, सतना एवं मानिकपुर होते हुए प्रयागराज छिवकी के बाद वाराणसी जं पर 15.45/15.50 बजे तथा बनारस स्टेशन पर 16.05 बजे पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 01052 बनारस से गुरुवार एवं शुक्रवार को 20.30 बजे प्रस्थान करेगी और *वाराणसी जं पर 20.45/20:50 बजे* पहुंचेगी। इसके बाद प्रयागराज छिवकी, मानिकपुर, सतना, मैहर, कटनी, मुंगावली, नरसिंहपुर, पिपरिया, इटारसी, खंडवा, भुसावल, जलगांव, नासिक रोड, इगतपुरी, कल्याण एवं ठाणे होते हुए लोकमान्य तिलक टर्मिनस प्रातः 04:40 बजे पहुंचेगी। इस गाड़ी मे सामान्य , स्लीपर , वातानुकूलित सहित कुल 22 कोच होंगे। लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 14 अक्टूबर से 19 नवंबर 2026 तक तथा बनारस से 15 अक्टूबर से 20 नवंबर 2026 तक 12-12 फेरे किए जाएंगे।
*नोट* : यात्रियों से अनुरोध है कि यात्रा से पहले ट्रेन के समय की जानकारी रेलवे की अधिकृत सूचना प्रणाली से प्राप्त करें। किसी भी सहायता के लिए RailMadad का उपयोग करें अथवा रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 पर संपर्क करें।



