उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

लखनऊ मण्डल में जनभागीदारी से स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण का दिया गया संदेश

लखनऊ । रेलवे बोर्ड के निर्देशानुसार सम्पूर्ण भारतीय रेल में ‘स्वच्छता ही सेवा-2026’ अभियान चलाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत मण्डल रेल प्रबंधक  गौरव अग्रवाल के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ मण्डल यांत्रिक इंजीनियर (ईएनएचएम) महेन्द्र सिंह के नेतृत्व में लखनऊ मण्डल पर विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित की जा रही हैं।

स्वच्छता अभियान के अंतर्गत ऐशबाग स्थित रेलवे स्टेडियम में ‘Zero Waste Sports Competition in Railway Sports Complex’ गतिविधि के अंतर्गत विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस आयोजन में खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए खेल भावना के साथ-साथ स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा जीरो वेस्ट की अवधारणा को अपनाने का संकल्प लिया। इस दौरान सहायक मण्डल यांत्रिक इंजीनियर श्री विजय प्रताप आर्य, श्री मनीष राय, श्री सुनील शुक्ला, श्री दिनेश, श्री मुजीब अहमद, श्री उमर वारिस, श्री गफीर अहमद, श्री त्रिशाल, श्री शिवम एवं श्री सचिन त्रिपाठी सहित अन्य खिलाड़ी व कर्मचारी उपस्थित रहे और सभी ने स्वच्छ, सुंदर एवं हरित रेल परिसर बनाए रखने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।
इसी क्रम में रेलवे कॉलोनियों में जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान कॉलोनी में रहने वाले रेल परिवार के सदस्यों को घरेलू कचरे के उचित पृथक्करण (गीला एवं सूखा कचरा) तथा जैविक कचरे से कंपोस्ट खाद तैयार करने के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही सिंगल यूज प्लास्टिक के दुष्प्रभावों के बारे में बताते हुए लोगों को दैनिक जीवन में प्लास्टिक की थैलियों के स्थान पर पुनः उपयोग योग्य कपड़े के थैलों का उपयोग करने हेतु प्रेरित किया गया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button