उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026 के अंतर्गत स्वच्छता एवं कचरा प्रबंधन के प्रति जागरूकता अभियान

लखनऊ : ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026’ के अंतर्गत 23 सितंबर, 2026 को उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल के विभिन्न कार्यालयों, रेलवे कॉलोनियों एवं चिकित्सा संस्थान में स्वच्छता एवं कचरा प्रबंधन के प्रति व्यापक जागरूकता अभियान आयोजित किया गया।
अभियान के अंतर्गत माँ बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ एवं लहरतारा रेलवे कॉलोनी, वाराणसी में डोर-टू-डोर जागरूकता अभियान चलाया गया। स्वास्थ्य एवं स्वच्छता विभाग की टीम द्वारा रेलवे आवासों में निवासरत कर्मचारियों एवं उनके परिवारों को गीले, सूखे, सैनेटरी एवं ई-कचरे को स्रोत स्तर पर ही पृथक-पृथक रखने तथा निर्धारित कूड़ेदानों में डालने के संबंध में जानकारी दी गई। साथ ही सिंगल यूज़ प्लास्टिक के उपयोग को हतोत्साहित करने तथा रेलवे कॉलोनियों को स्वच्छ एवं हरित बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया। लहरतारा रेलवे कॉलोनी में बच्चों एवं परिवारों को स्वच्छता संदेश से जोड़ने के उद्देश्य से कार्टून पात्र ‘मोटू’ की विशेष उपस्थिति भी रही।
इसी क्रम में मंडल कार्यालय, लखनऊ एवं मंडल चिकित्सालय, लखनऊ में सफाई मित्रों, रेलवे कर्मचारियों एवं आगंतुकों को कचरे के उचित पृथक्करण, संग्रहण एवं निस्तारण के संबंध में जागरूक किया गया। इस दौरान नीले, हरे, लाल एवं काले कूड़ेदानों के निर्धारित उपयोग तथा प्रत्येक कूड़ेदान में संबंधित श्रेणी का कचरा डालने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी प्रदान की गई।
अभियान के दौरान स्रोत पर कचरा पृथक्करण के साथ-साथ STP (Sewage Treatment Plant) एवं ETP (Effluent Treatment Plant) के माध्यम से अपशिष्ट जल के समुचित उपचार एवं निस्तारण तथा स्वच्छ एवं स्वस्थ पर्यावरण बनाए रखने के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button