उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

OHE Skill Excellence Competition’ (ओएचई कौशल उत्कृष्टता प्रतियोगिता ) में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली टीमों को किया गया सम्मानित

लखनऊ : उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल में  18 अगस्त से 18 सितंबर, 2026 तक मंडल के सभी 17 टीआरडी डिपो के मध्य आयोजित Division OHE Skill Excellence Competition के अंतर्गत उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली टीमों के लिए 24 सितंबर, 2026 को मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, लखनऊ में प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक, लखनऊ  सुनील कुमार वर्मा ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को पदक, प्रमाण-पत्र एवं ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सभी प्रतिभागियों की तकनीकी दक्षता, कार्यकुशलता, टीम भावना एवं समर्पण की सराहना की।

प्रतियोगिता का आयोजन दो चरणों में किया गया, जिसमें मंडल के सभी 17 टीआरडी डिपो की टीमों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में आलमबाग टीआरडी डिपो की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त कर विजेता का खिताब हासिल किया, जबकि सुल्तानपुर टीआरडी डिपो की टीम प्रथम उपविजेता तथा रायबरेली टीआरडी डिपो की टीम द्वितीय उपविजेता रही। विजेता टीम अब दिनांक 25 एवं 26 सितंबर, 2026 को दिल्ली में आयोजित होने वाली Inter Division OHE Skill Excellence Competition (अंतरमंडलीय ओएचई कौशल उत्कृष्टता प्रतियोगिता) में लखनऊ मंडल का प्रतिनिधित्व करेगी। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक ने लखनऊ मंडल की टीम को आगामी प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।
समारोह में  शूरवीर सिंह चौहान,अपर मंडल रेल प्रबंधक-I,  नीलिमा सिंह, अपर मंडल रेल प्रबंधक-II,  जे. के. लोहिया, वरिष्ठ मंडल विद्युत् अभियंता/कर्षण वितरण  संजीत कुमार सिंह, वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता /आर.एस.ओ,  मनोज कुमार, वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता /सामान्य,  निखिल कुमार, मंडल विद्युत् अभियंता/कर्षण वितरण ,  चिराग झा, मंडल विद्युत अभियंता /आर.एस.ओ तथा कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button