उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

दिव्यांग क्रिकेट अवार्ड समारोह में खिलाड़ियों को सम्मान के साथ मिले खूबसूरत डिनर सेट और डी9 स्पोर्ट्स शूज

पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद मीनाक्षी लेखी ने किया खिलाड़ियों का सम्मान, 86 डिनर सेट एवं डी9 स्पोर्ट्स शूज किए गए वितरित

आगरा। दिव्यांग क्रिकेट खिलाड़ियों के सम्मान और उनके उत्साहवर्धन के उद्देश्य से दिव्यांग क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ऑफ इंडिया द्वारा आगरा के सिटी स्टार होटल में भव्य दिव्यांग क्रिकेट अवार्ड समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में देशभर से आए दिव्यांग क्रिकेट खिलाड़ियों, महिला खिलाड़ियों, व्हीलचेयर क्रिकेटरों, आयोजकों, अंपायरों एवं क्रिकेट से जुड़े कार्यकर्ताओं को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
समारोह की मुख्य अतिथि पूर्व विदेश राज्य मंत्री एवं पूर्व सांसद श्रीमती मीनाक्षी लेखी ने खिलाड़ियों को विभिन्न श्रेणियों में अवार्ड प्रदान किए। अवार्ड प्राप्त करने के बाद खिलाड़ियों के चेहरों पर खुशी और गर्व साफ दिखाई दे रहा था।
इस अवसर पर खिलाड़ियों को केवल ट्रॉफी और सम्मान-पत्र ही नहीं, बल्कि 86 पीस के खूबसूरत डिनर सेट भी उपहार स्वरूप प्रदान किए गए। इसके अतिरिक्त अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर दीपक चाहर की स्पोर्ट्स शूज कंपनी D9 Sports की ओर से  लोकेंद्र सिंह चाहर जी एवं दीपक चाहर जी के सहयोग से खिलाड़ियों को स्पोर्ट्स शूज भी वितरित किए गए।
आयोजकों ने कहा कि दिव्यांग खिलाड़ियों को सम्मान के साथ उपयोगी उपहार प्रदान करना उनके प्रति समाज की जिम्मेदारी और सम्मान का प्रतीक है। यह दिव्यांग क्रिकेट अवार्ड का दूसरा आयोजन था और पिछले आयोजन की तुलना में इस वर्ष कार्यक्रम को और अधिक भव्य एवं यादगार बनाने का प्रयास किया गया।
स्टैंडिंग क्रिकेट के अवार्ड
1. स्वर्गीय अजीत वाडेकर मेमोरियल दिव्यांग क्रिकेट रत्न अवार्ड — कैलाश प्रसाद, आगरा
2. क्रिकेटर ऑफ द ईयर — सैयद शाह अजीज, जम्मू-कश्मीर
3. विद्या शंकर मेमोरियल बेस्ट बॉलर ऑफ द ईयर अवार्ड — साजिद तंबोली, महाराष्ट्र
4. स्वर्गीय विजेंद्र कुमार क्वात्रा बेस्ट बैटर अवार्ड — राहुल शर्मा, जम्मू-कश्मीर
5. गेम चेंजर ऑफ द ईयर — मुनाफ पाटला, गुजरात
6. मोस्ट इमर्जिंग प्लेयर — कार्तिक, तमिलनाडु
7. बियॉन्ड द लिमिट अवार्ड — धर्मेंद्र, बिहार
व्हीलचेयर क्रिकेट खिलाड़ियों के अवार्ड
8. बेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर — रामवत कोटेश्वर, तेलंगाना
9. बेस्ट बैटर ऑफ द ईयर — परशुराम देसले, गुजरात
10. बेस्ट बॉलर ऑफ द ईयर — ईश्वरी प्रसाद, मध्य प्रदेश
11. बेस्ट फील्डर ऑफ द ईयर — गोकुल, केरल
12. गेम चेंजर ऑफ द ईयर — शेख जैद अहमद, जम्मू-कश्मीर
13. मोस्ट इमर्जिंग प्लेयर — मिलन अहीर, गुजरात
महिला खिलाड़ियों का सम्मान
महिला क्रिकेट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली खिलाड़ियों को भी विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित किया गया।
• क्रिकेटर ऑफ द ईयर — महिमा ओरोन
• बेस्ट बैटर ऑफ द ईयर — जयश्री नकाटे
• बेस्ट बॉलर ऑफ द ईयर — राधा बड़गुजर
• गेम चेंजर ऑफ द ईयर — रेखा गहलोत
• बेस्ट मेंटर अवार्ड — शाहीन खान
क्रिकेट की विभूतियों को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड
समारोह में भारतीय दिव्यांग क्रिकेट के लिए लंबे समय तक योगदान देने वाली प्रमुख हस्तियों को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया।
राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित एवं भारतीय नेत्रहीन क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मानवेंद्र सिंह पटवाल, मूकबधिर क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विवेक माल्शे, भारतीय दिव्यांग क्रिकेट टीम के पूर्व सदस्य एवं पूर्व रणजी ट्रॉफी खिलाड़ी विनय यादव तथा गुजरात के सुनील पटेल को उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड प्रदान किया गया।
श्रेष्ठ आयोजकों और क्रिकेट सेवकों का भी सम्मान
राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लगातार तीन वर्षों से शानदार क्रिकेट आयोजन करने वाले गुजरात के नेमीचंद जांगिड़ को बेस्ट ऑर्गेनाइजर—नेशनल एंड इंटरनेशनल अवार्ड से सम्मानित किया गया।
वहीं भोपाल की दीप्ति पटवा को घरेलू एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट आयोजनों के लिए बेस्ट इंटरनेशनल टूर्नामेंट ऑर्गेनाइजर अवार्ड प्रदान किया गया।
इसके अतिरिक्त दिव्यांग क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ऑफ इंडिया के लिए लंबे समय से समर्पित भाव से कार्य कर रहे वालंटियर, अंपायर एवं कार्यकर्ताओं को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इनमें योगेश शिंदे, बड़ौदा; नागेंद्र सिंह, आंध्र प्रदेश; श्याम सिंह लांगेह, जम्मू; अंपायर मॉरीसन, बड़ौदा; हरीश कुमार गुप्ता, दिल्ली; रमेश सरतापे, मुंबई; मनीष शर्मा, गुजरात; मुरुगन राज, तमिलनाडु; रमेश कन्नन, तमिलनाडु; दुर्गेश शर्मा, राजस्थान; आशीष श्रीवास्तव, उत्तर प्रदेश; मोबीन खान, उत्तर प्रदेश तथा मुकेश कंचन, झारखंड शामिल रहे।
हारून रशीद ने कहा—दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए हमेशा कुछ बड़ा करने का प्रयास रहेगा
आयोजन सचिव हारून रशीद ने खिलाड़ियों एवं उपस्थित अतिथियों को संबोधित करते हुए कहा कि दिव्यांग क्रिकेट खिलाड़ियों ने विपरीत परिस्थितियों के बावजूद जिस तरह देश का नाम रोशन किया है, वह पूरे समाज के लिए प्रेरणा है।
उन्होंने कहा, “हम लगातार सोचते रहते हैं कि इन खिलाड़ियों के लिए कुछ बेहतर और कुछ बड़ा कैसे किया जाए। पिछली बार आयोजित अवार्ड समारोह और इस वर्ष के आयोजन में काफी बड़ा अंतर है। हमारा प्रयास रहेगा कि आने वाले वर्षों में इस अवार्ड समारोह को और भी भव्य, बेहतर और अंतरराष्ट्रीय स्तर का बनाया जाए, ताकि प्रत्येक खिलाड़ी को यह महसूस हो कि उसकी मेहनत और प्रतिभा का पूरा सम्मान हो रहा है।”
देशभर से पहुंचे गणमान्य अतिथि
समारोह में दिव्यांग क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ऑफ इंडिया की चेयरपर्सन श्रीमती मीनाक्षी लेखी, व्हीलचेयर यूनिट के अध्यक्ष डॉ. भगवान तलवारे, पंजाब नेशनल बैंक की जनरल मैनेजर श्रीमती अंजू मित्तल, विश्व विख्यात स्पिरिचुअल स्पीकर ऑशिम खेतरपाल, मुंबई से विशेष रूप से पहुंचीं पूजा मेहरा एवं भाग्यश्री वर्तक, पटना से डॉ. अमितेश कुमार, झालावाड़ राजस्थान से डॉ. रामजी चंद्रावल, जोधपुर से डॉ. राकेश वशिष्ठ, पूर्व अध्यक्ष इकराम हुसैन, मनोज जैन, एनजीएल गोस्वामी, परवेज खान सहित देश के विभिन्न राज्यों से आए क्रिकेट अधिकारी, खिलाड़ी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का सफल संचालन दिव्यांग क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ऑफ इंडिया के अध्यक्ष मुकेश कंचन एवं सीओ गजल खान ने किया।
कार्यक्रम के अंत में व्हीलचेयर यूनिट के चेयरमैन डॉ. भगवान तलवारे ने सभी अतिथियों, खिलाड़ियों, सहयोगियों एवं आयोजकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन दिव्यांग खिलाड़ियों में नई ऊर्जा, आत्मविश्वास और आगे बढ़ने का संकल्प पैदा करते हैं।
दिव्यांग क्रिकेट अवार्ड समारोह ने एक बार फिर यह संदेश दिया कि प्रतिभा किसी शारीरिक सीमा की मोहताज नहीं होती—जरूरत है तो केवल अवसर, सम्मान और प्रोत्साहन की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button