उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ
सीटू गौतम बुद्ध नगर की ओर से कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को नमन किया गया

नोएडा : सीटू (CITU) गौतम बुद्ध नगर के सचिव गंगेश्वर दत्त शर्मा की ओर से समस्त देशवासियों को 27वें कारगिल विजय दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी गयीं.
इस अवसर पर सीटू गौतम बुद्ध नगर उन सभी वीर शहीदों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करता है, जिन्होंने तिरंगे की रक्षा के लिए निःसंकोच अपने प्राणों का बलिदान दे दिया। देश का मेहनतकश, मजदूर वर्ग हमेशा अपने वीर सपूतों के बलिदान का ऋणी रहेगा।
कारगिल विजय दिवस केवल एक जीत का उत्सव नहीं है, बल्कि यह देशभक्ति, एकता और वीरता का प्रतीक है। यह दिन हमें याद दिलाता है कि देश की सीमाओं पर जवान और कारखानों-खेतों में मजदूर-किसान, दोनों ही इस देश की रीढ़ हैं।
सीटू मांग करता है कि शहीद जवानों के परिवारों को हर संभव सम्मान और सहायता दी जाए तथा देश के सैनिकों के कल्याण के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।


