उ.प्र. कांग्रेस प्रभारी राजेन्द्र पाल गौतम ने बैठकों के माध्यम से क्षेत्रों में पूरे मन के साथ जुटते हुए चुनाव की तैयारी में जुटने के लिए किया प्रोत्साहित

लखनऊ । उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी राजेन्द्र पाल गौतम पूर्व मंत्री ने अपने दौरे के दूसरे दिन प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में होने वाली बैठकों के तहत प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय के कर्मचारियों के साथ बैठक कर मनोबल बढ़ाया और पूरी ताकत के साथ कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया। तदुपरान्त मीडिया विभाग के पदाधिकारियों के साथ बैठक करके वर्तमान परिवेश में जो सामाजिक और राजनीतिक घटनाक्रम हैं उसको लेकर कांग्रेस पार्टी के पक्ष को मीडिया में मजबूती के साथ रखने, तथ्यों सहित भाजपा के झूठ को उजागर करने सहित सभी जनहित के मुद्दों को बेबाकी के साथ मीडिया में प्रचारित-प्रसारित करने के लिए आवाहन किया। उन्होने कहा कि सरकार के इशारे पर समाज में फैलाये जाने वाले भ्रम को भी दूर करते हुए पार्टी की मंशा को जन-जन तक पहुंचाना है।
इसके उपरान्त प्रभारी ने उ.प्र. कंाग्रेस कमेटी के सोशल मीडिया के पदाधिकारियों के साथ बैठक किया। उन्होने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर पार्टी की आवाज को पहुंचाने का सशक्त माध्यम बताया। इसके उपरान्त विगत उ0प्र0 विधानसभा चुनाव 2022 के कांग्रेस प्रत्याशियों के साथ बैठक किया।
प्रदेश प्रभारी राजेन्द्र पाल गौतम ने विगत उ.प्र. विधानसभा चुनाव 2022 के कांग्रेस प्रत्याशियों की बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी की सरकारों ने देश को हर क्षेत्र में सम्पन्न बनाने का काम किया। चाहे वह अन्न के क्षेत्र में हरित क्रान्ति लाकर, शिक्षा के क्षेत्र में तमाम राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय शिक्षण संस्थानों की स्थापना करके, सामरिक एवं आर्थिक क्षेत्र में देश को नई ऊंचाईयों तक पहुंचाया। कांग्रेस के शासन में हर वर्ग के गरीब बच्चों को शिक्षा मिल रही थी और नौकरियां मिल रही थी। कांग्रेस पार्टी का देश को विश्व पटल पर स्थापित करने का एक विजन था। कांग्रेस पार्टी ने देश को विश्व में ख्याति दिलायी। आज भाजपा की सरकार हर मोर्चे पर विफल है। सरकार छात्रों से शिक्षा छीनने का काम रही है। बेरोजगार युवाओं को नौकरियां नहीं हैं। यह सरकार शिक्षा और शिक्षण संस्थान की विरोधी है। सरकारी शिक्षण संस्थानों को बंद करके निजी शिक्षण संस्थानों को बढ़ावा दिया जा रहा है। गरीब, दलित, पिछड़े वर्ग के लोग अपने बच्चों को शिक्षा नहीं दिला पा रहे हैं। धर्म के नाम पर भाजपा वोट लेती है। यह सांसद चुराते हैं, विधायक
चुराते हैं और वोट चुराते हैं अब तो यह पार्टियों और सरकार को चुरा रहे हैं। राम के नाम पर वोट मांगकर और फिर राम मंदिर के निर्माण के नाम पर चन्दा चोरी, चढ़ावा चोरी से इनकी असलियत खुल गयी है। उन्होने कहा कि आप लोग पिछले चुनाव में जिस माहौल में चुनाव लड़े वह विपरीत परिस्थितियां थीं लेकिन आज परिस्थितियां अनुकूल हैं। आप अपना मन बनाइये, क्योंकि कहा गया है कि मन के जीते जीत है मन के हारे हार, इसलिए आप लोग पूरी ताकत और मन के साथ क्षेत्र में जुटिए, जनता के बीच जाइये। उन्होने कहा कि हमें क्षेत्र मजबूत करना है चुनाव चाहे आप लड़ें या पार्टी का दूसरा व्यक्ति लड़े, जीत सुनिश्चित करनी है। आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की विजय सुनिश्चित है और प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी।
इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय-पूर्व मंत्री, राष्ट्रीय सचिवगण धीरज गुर्जर, राजेश तिवारी, सत्य नारायण पटेल, नीलांशु चतुर्वेदी, प्रदीप नरवाल, तौकीर आलम, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी, विधायक वीरेन्द्र चौधरी, पूर्व विधायक लुईस खुर्शीद मौजूद रहीं।



