उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रभार राजेंद्र पाल गौतम  पूर्व मंत्री ने लखनऊ विश्वविद्यालय पहुंचकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्रों से मुलाकात की

लखनऊ : उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रभार राजेंद्र पाल गौतम  पूर्व मंत्री ने लखनऊ विश्वविद्यालय पहुंचकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्रों से मुलाकात की और उनकी मांगों को गंभीरता से सुना।

छात्रों ने प्रभारी जी को बताया कि फीस वृद्धि, छात्रों का निष्कासन और विश्वविद्यालयों में बढ़ती तानाशाही के खिलाफ पिछले 45 दिनों से छात्रों का संघर्ष जारी है।
उनकी लड़ाई किसी व्यक्तिगत हित की नहीं, बल्कि शिक्षा, लोकतांत्रिक अधिकारों और छात्र सम्मान की है।

इस मौके पर छात्रों ने कहा कि उनकी प्रमुख मांगें-• फीस वृद्धि तुरंत वापस ली जाए। निष्कासित छात्रों को बहाल किया जाए ! छात्र संघ चुनाव बहाल किए जाएं। विश्वविद्यालय परिसर में पुलिस का अनावश्यक हस्तक्षेप समाप्त हो। छात्रों के शांतिपूर्ण आंदोलन के अधिकार की रक्षा की जाए आदि है!

प्रभारी  राजेंद्र पाल गौतम  ने कहा कि छात्रों की आवाज़ को दबाकर शिक्षा व्यवस्था मजबूत नहीं हो सकती। प्रशासन को चाहिए कि छात्रों की जायज़ मांगों पर तत्काल सकारात्मक निर्णय ले।

प्रभारी जी ने छात्रों को आश्वत किया कि कांग्रेस पार्टी छात्रों के संघर्ष के साथ मजबूती से खड़ी है

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button