उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

ऐशबाग जंक्शन स्टेशन का बहु-आयामी उन्नयनरू यात्रियों को मिलेंगी विश्वस्तरीय सुविधाएं

लखनऊ । अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत पूर्वाेत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल द्वारा लगभग 24.13 करोड़ रुपये की लागत से ऐशबाग जंक्शन स्टेशन का व्यापक उन्नयन कार्य पूरा किया गया है। इस आधुनिकीकरण से हजारों यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

मुख्य सुविधाओं का विस्तारः
स्टेशन के सभी प्लेटफार्मों पर यात्रियों की बैठने की क्षमता बढ़ाने के लिए 26 नए ‘बे’ के पी.पी. शेल्टर स्थापित किए गए हैं। दोनों छोर पर सर्कुलेटिंग एरिया को चार गुना विस्तृत कर दिया गया है। वेटिंग हॉल को आधुनिक रूप दिया गया है, जिसमें पुरुषों, महिलाओं तथा दिव्यांगजनों के लिए अलग-अलग आधुनिक शौचालयों का निर्माण किया गया है। साथ ही शिशु आहार कक्ष भी बनाया गया है।
यातायात प्रबंधन और सौंदर्यीकरणः
प्लेटफार्म नंबर 6 की ओर नए पार्सल ऑफिस का निर्माण किया गया है, जिससे पैसेंजर और पार्सल ट्रैफिक को अलग-अलग व्यवस्थित किया जा सके। वहां श्पे एंड यूजश् टॉयलेट ब्लॉक भी बनाया गया है। स्टेशन के दोनों तरफ उच्च क्षमता वाली पार्किंग, प्रवेश द्वार और बाउंड्री वॉल का उन्नयन किया गया है। स्थानीय कला को समाहित करते हुए स्टेशन ‘फसाड’ का सौंदर्यीकरण किया गया है तथा दीवारों पर आकर्षक चित्र उकेरे गए हैं।
ऊर्जा और पर्यावरण संरक्षणः
निर्बाध विद्युत आपूर्ति के लिए 250 KV। का नया डीजी सेट लगाया गया है। ऊर्जा संरक्षण की दिशा में 20KW का सोलर पैनल भी स्थापित किया गया है।
पर्यावरण संरक्षण हेतु दोनों पार्किंग क्षेत्रों में उन्नत रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम इंस्टॉल किया गया है, जो लगभग एक लाख लीटर पानी संरक्षित कर भूजल रिचार्ज में सक्षम है।
*दिव्यांग और वरिष्ठ नागरिक अनुकूल सुविधाएंः*
दिव्यांगजनों के लिए वाटर बूथ, टॉयलेट, टिकट काउंटर, रैम्प, व्हीलचेयर और ब्रेल मैप उपलब्ध हैं। वरिष्ठ नागरिकों के लिए भी रैम्प एवं व्हीलचेयर की व्यवस्था की गई है।
भविष्य की योजनाएंः
वर्तमान में एक FOB तथा प्लेटफार्म 1 एवं 6 पर लिफ्ट कार्यरत हैं। सितंबर 2026 से 6 मीटर चौड़े नए FOB का निर्माण शुरू होगा, जिसकी टारगेट तिथि 31 अगस्त 2027 है। इसके बाद प्रत्येक प्लेटफार्म पर लिफ्ट और दोनों छोरों पर एस्केलेटर की सुविधा उपलब्ध हो जाएगी।
यह उन्नयन ऐशबाग स्टेशन को एक आधुनिक और यात्री-अनुकूल केंद्र के रूप में स्थापित करेगा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button