उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

प्रतिभाओं की पहचान करने तथा उन्हें प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से ‘बाल प्रतिभा खोज’ कार्यक्रम आयोजित

लखनऊ । पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल के मण्डल रेल प्रबन्धक गौरव अग्रवाल के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ मण्डल कार्मिक अधिकारी  राजेश कुमार गुप्ता के नेतृत्व में मण्डल के विभिन्न स्टेशनों यथा गोरखपुर जं., बस्ती, गोण्डा जं., बादशाहनगर, ऐशबाग जं. , सीतापुर तथा मैलानी जं. पर रेलवे कर्मचारियों के बच्चों एवं परिवार के सदस्यों में निहित प्रतिभाओं की पहचान करने तथा उन्हें प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से ‘बाल प्रतिभा खोज’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से प्रतिभागियों को चित्रकला, गायन, नृत्य, भाषण, निबंध लेखन तथा अन्य रचनात्मक गतिविधियों में अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान किया गया।

इसी क्रम में मण्डल रेल प्रबंधक कार्यालय, लखनऊ मे पूर्वोत्तर रेलवे, लखनऊ मण्डल महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा  श्रुति गुप्ता की उपस्थिति में प्रतियोगिता आयोजित कि गयी। जिसमें प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा का प्रदर्शन किया। सभी प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों का चयन कर उन्हें मण्डल स्तर पर अध्यक्षा  श्रुति गुप्ता द्वारा प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार संस्कृति शर्मा पुत्री रूपा/मैट्रन/बादशाह नगर, द्वितीय पुरस्कार अमोली कक्कड़ पुत्री श्रीमती अंजलि कक्कड़ मुकार्याधी/कार्मिक लखनऊ एवं अंशिका पराशर पुत्री  रविकांत पराशर वेल्डर-2/गोन्डा, तृतीय पुरस्कार आराध्या राठौर पुत्री  रिशिकांत/स्टेशन मास्टर एवं मौरवी परासर पुत्री  रविकांत पराशर वेल्डर-2/गोंडा ने प्राप्त किया।
गायन प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार संस्कृति शर्मा पुत्री  रूपा/मैट्रन/बादशाह नगर, द्वितीय पुरस्कार रुचिका गौड़, पुत्री  विशाल कुमार गौड़/टेक-2/गोरखपुर तथा तृतीय पुरस्कार अनाया नन्दा पुत्री  एस एम् नंदा/लोको पायलट/गोन्डा ने प्राप्त किया। कविता पाठ में निखिल प्रसाद मौर्या पुत्र श्री राम प्रसाद मौर्या/एस.एस.ई/विधुत/गोरखपुर ने प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया। निबंध प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार संस्कृति शर्मा पुत्री  रूपा/मैट्रन/बादशाह नगर, द्वितीय पुरस्कार कनिष्का श्रीवास्तव पुत्री  विजय आनन्द श्रीवास्तव/टेक-1/बस्ती एवं तृतिय पुरस्कार निखिल प्रसाद मौर्या पुत्र राम प्रसाद मौयो/एस.एस.ई/विधुत/गोरखपुर ने प्राप्त किया। चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार अंशिका पराशर पुत्री  रविकांत पराशर वेल्डर-2/गोंडा, द्वितीय पुरस्कार मिशवा खातून पुत्री  रजत अली/हेल. खलासी/बस्ती तथा तृतिय पुरस्कार अवन्ती श्रीवास्तव पुत्री श्री टी.एन. श्रीवास्तव/आर.एस.ओ./सीबीआई/लखनऊ ने प्राप्त किया।
पूर्वोत्तर रेलवे, लखनऊ मण्डल महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा श्रुती गुप्ता ने रेलवे कर्मचारियों, उनके परिवारजनों तथा बच्चों की सक्रिय सहभागिता के लिए आभार व्यक्त किया और कहा कि इस कार्यक्रम ने बच्चों में आत्मविश्वास, रचनात्मकता एवं स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को बढ़ावा दिया तथा उनकी प्रतिभा को निखारने के लिए एक प्रभावी मंच उपलब्ध कराया।
इस अवसर पर मण्डल कार्मिक अधिकारी  सुभाष चन्द्रा, सहायक कार्मिक अधिकारी/।।।  रंजीत कुमार, सहायक कार्मिक अधिकारी/चतुर्थ  रवि कुमार गौतम, पूर्वोत्तर रेलवे, लखनऊ मण्डल महिला कल्याण संगठन की उपाध्यक्ष  मानसी सिंह, सचिव  स्मृति सचान, कोषाध्यक्ष  अंकिता गंगवार, सदस्य  रंजीता एवं  अन्नपूर्णा गुप्ता तथा हित निरीक्षक उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button