उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के निदेशक मण्डल ने 30 जून, 2026 को समाप्त तिमाही के लिए बैंक के लेखों का  अनुमोदन किया

लखनऊ : यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के निदेशक मण्डल ने 30 जून, 2026 को समाप्त तिमाही के लिए बैंक के लेखों का  अनुमोदन किया है

वित्तीय वर्ष 27 की पहली तिमाही के मुख्य बिन्दु

1. वित्तीय कार्यनिष्पादन:
वित्तीय वर्ष 2027 की पहली तिमाही के दौरान बैंक का निवल लाभ ₹ 5,332 करोड़ था. वित्तीय वर्ष 2027 की पहली तिमाही के दौरान बैंक की ब्याज आय ₹ 27,203 करोड़ रुपये रही।

2. कारोबार में वृद्धि
बैंक के कुल कारोबार में वर्ष दर वर्ष 7.46% की वृद्धि हुई है, जिसमें सकल अग्रिमों में वर्ष दर वर्ष आधार पर 12.50% की वृद्धि हुई है और कुल जमाराशि में वर्ष दर वर्ष आधार पर 3.50% की वृद्धि हुई है. 30 जून, 2026 तक बैंक का कुल कारोबार ₹ 23,79,697 करोड़ है.

3. जमा में वृद्धि
वैश्विक जमाराशि में वर्ष दर वर्ष 3.50% की वृद्धि हुई है. 30 जून, 2026 तक बैंक के पास कुल जमाराशि आधार ₹ 12,83,366 करोड़ है.

 

4. रिटेल, कृषि एवं एमएसएमई (रैम) क्षेत्र में वृद्धि
बैंक के रैम क्षेत्र में वर्ष दर वर्ष आधार पर 11.56% की वृद्धि हुई है, जिसमें वर्ष दर वर्ष आधार पर रिटेल में 12.06% की वृद्धि और एमएसएमई अग्रिमों में 16.49% की वृद्धि हुई है. घरेलू अग्रिमों के प्रतिशत के रूप में, रैम अग्रिम 57.31% है.

5. एनपीए में कमी: –
30.06.2026 को कुल एनपीए (%) वर्ष दर वर्ष आधार पर 87 बीपीएस की गिरावट के साथ 2.65% रहा तथा निवल एनपीए (%) वर्ष दर वर्ष आधार पर 15 बीपीएस की गिरावट के साथ 0.47% रहा है.

सशक्त पूंजी अनुपात
सीआरएआर 30.06.2026 को 18.46% रहा. सीईटी 1 अनुपात दिनांक 30.06.2025 के 15.30% के सापेक्ष 30.06.2026 को सुधार के साथ 16.38% रहा.

प्रतिलाभ:
वित्तीय वर्ष 2027 की पहली तिमाही के दौरान बैंक का आस्तियों एवं इक्विटी पर प्रतिलाभ क्रमशः 1.36% एवं 17.23% रहा.

 

 

परिणाम की मुख्य विशेषताएँ
मद
(₹ करोड़ में) तिमाही
जून-25
(तिमाही) मार्च-26
(तिमाही) जून -26
(तिमाही) तिमाही दर तिमाही
(%) / बीपीएस वर्ष दर वर्ष
(%) / बीपीएस
कुल कारोबार 22,14,422 23,85,502 23,79,697 -0.24 7.46
वैश्विक जमा 12,39,933 13,06,891 12,83,366 -1.80 3.50
चालू जमा 68,570 84,087 73,989 -12.01 7.90
बचत जमा 3,34,475 3,75,990 3,76,316 0.09 12.51
कासा 4,03,045 4,60,077 4,50,305 -2.12 11.73
कासा (%) 32.51 35.20 35.09 -11 258
सीडी अनुपात (%) 79.17 83.27 86.10 283 693
खुदरा 2,29,040 2,53,083 2,56,653 1.41 12.06
कृषि 1,71,606 1,83,394 1,83,184 -0.11 6.75
एमएसएमई 1,44,441 1,62,007 1,68,258 3.86 16.49
रैम अग्रिम 5,45,087 5,98,484 6,08,095 1.61 11.56
सकल अग्रिम 9,74,489 10,78,611 10,96,331 1.64 12.50
आय
ब्याज आय 26,919 26,439 27,203 2.89 1.05
ब्याज से इतर आय 4,486 5,412 4,603 -14.95 2.61
ब्याज व्यय 17,807 17,033 17,166 0.78 -3.60
परिचालन व्यय 6,690 6,863 6,638 -3.28 -0.78
निवल ब्याज आय 9,113 9,406 10,037 6.71 10.15
परिचालन लाभ 6,909 7,955 8,003 0.59 15.83
निवल लाभ 4,116 5,316 5,332 0.31 29.57
अनुपात
एनआईएम (%) 2.76 2.64 2.80 16 4
जमा लागत (%) 5.53 5.23 5.05 -18 -48
अग्रिम से प्राप्त लाभ(%) 8.50 7.98 7.90 -8 -60
आय लागत अनुपात (%) 49.19 46.31 45.34 -97 -385
आरओए (%) 1.11 1.36 1.36 0 25
आरओई (%) 15.15 18.04 17.23 -81 208
सकल एनपीए (%) 3.52 2.82 2.65 -17 -87
निवल एनपीए(%) 0.62 0.48 0.47 -1 -15
पीसीआर (%) 94.65 95.03 95.05 2 40
क्रेडिट लागत (%) 0.47 0.16 0.38 22 -9
सीईटी-1 (%) 15.30 15.69 16.38 69 108
सीआरएआर (%) 18.30 18.10 18.46 36 16

 

 

नेटवर्क:
8,700 शाखाएँ, विदेशी शाखाओं सहित
8,758 एटीएम
28,629 बीसी केंद्र
138 एमएलपी (एमएसएमई ऋण केंद्र)
143 आरएलपी (खुदरा ऋण केंद्र)
117 एमएसएमई फ़र्स्ट, शाखाएं
1,671 गोल्ड ऋण केंद्र
11 लार्ज कॉर्पोरेट शाखाएं एवं 38 मिड कॉर्पोरेट शाखाएं
3 सैमबी एवं 28 एआरबी

वित्तीय समावेशन योजनाएं:
सरकार समर्थित योजनाएं जैसे पीएमजेजेबीवाई, पीएमएसबीवाई, पीएमजेडीवाई और एपीवाई के माध्यम से भारत सरकार द्वारा शुरू की गई वित्तीय समावेशन योजनाओं का उद्देश्य बाधाओं को समाप्त करना और समाज के निम्न आय वर्ग को आर्थिक मूल्य वाली वित्तीय सेवाएं प्रदान करना है.
प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (पीएमजेजेबीवाई):
यह एक सरकार द्वारा समर्थित जीवन बीमा योजना है, जिसमें 30 जून, 2026 को समाप्त तिमाही में बैंक द्वारा 2.23 लाख नए नामांकन किए गए हैं.

प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (पीएमएसबीवाई):
यह एक सरकार द्वारा समर्थित दुर्घटना बीमा योजना है, जिसमें 30 जून, 2026 को समाप्त तिमाही में बैंक द्वारा 6.70 लाख नए नामांकन किए गए हैं.

प्रधानमंत्री जन धन योजना (पीएमजेडीवाई):
हमारे बैंक ने 30.06.2026 तक पीएमजेडीवाई योजना के अंतर्गत ₹ 15,943 करोड़ की राशि के कुल 3.45 करोड़ खाते खोले हैं. 30.06.2025 तक ₹ 13,089 करोड़ की राशि के कुल 3.26 करोड़ खाते खोले गए थे.

अटल पेंशन योजना (एपीवाई):
एपीवाई एक पेंशन योजना है, जो मुख्य रूप से असंगठित क्षेत्र में कार्यरत व्यक्तियों पर लक्षित है तथा 30 जून, 2026 को समाप्त तिमाही में बैंक द्वारा 2.39 लाख नए नामांकन किए गए हैं.

महिला उद्यमियों के लिए यूनियन नारी शक्ति योजना:
वित्तीय वर्ष 2027 की पहली तिमाही के दौरान ₹ 321 करोड़ के 1,817 आवेदन मंजूर किए गए.

हरित पहल हेतु ऋण सुविधा: –
1) नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र: – 30.06.2026 तक ₹ 34,363 करोड़ की ऋण राशि मंजूर की गई.
2) यूनियन ग्रीन वाहन: – 30.06.2026 तक ₹ 2,819 करोड़ की ऋण राशि मंजूर की गई.

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button