उ.प्र कांग्रेस कमेटी मुख्यालय में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर विभिन्न कमेटियों, फ्रन्टल संगठनों, विभागों, प्रकोष्ठों की बैठक सम्पन्न

लखनऊ । उ.प्र. कांग्रेस कमेटी के प्रभारी राजेन्द्र पाल गौतम पूर्व मंत्री ने पूर्व निधारित बैठकों के तहत प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में सर्वप्रथम उ.प्र. कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय जी के साथ बैठक कर गहन विचार विमर्श किया तथा आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर विभिन्न मुद्दों पर रणनीति बनाकर आगे बढ़ने की रूपरेखा तैयार की।
इसके उपरान्त पूर्व निर्धारित बैठकों के क्रम में प्रभारी जी ने उ.प्र0.कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष एवं लेखा विभाग के साथ बैठक किया। तदुपरान्त कांग्रेस वार रूम एवं कनेक्ट सेन्टर के पदाधिकारियों के साथ ही फ्रन्टल संगठनों के सभी प्रदेश अध्यक्षों, सभी विभागों/प्रकोष्ठों के प्रदेश अध्यक्षों के साथ बैठक कर संगठन को और अधिक चुस्त दुरूस्त करते हुए चुनावी मोड में ले जाने के लिए पूरी ताकत के साथ जुटने का आवाहन किया। इसके उपरान्त सायं अ0भा0 कांग्रेस कमेटी के सभी सचिवगणों(उ0प्र0) के साथ बैठककर आगामी रणनीति पर विचार-विमर्श किया।
प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के चेयरमैन-पूर्व मंत्री डाॅ. सी.पी. राय ने बताया कि बैठक के दौरान प्रभारी ने कहा कि राहुल गांधी द्वारा छात्रों, युवाओं, बेरोजागारों, महिलाओंे, दलितों, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों एवं किसानों के हित के लिए लगातार सड़क से सदन तक किये जा रहे संघर्ष से आम जनता में कांग्रेस पार्टी के प्रति बढ़ रहे समर्थन ने भाजपा की विदाई तय कर दी है। लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए कांग्रेसजनों को जमीन पर उतरकर संघर्ष करने की आवश्यकता है।
उन्होने वर्तमान में प्रदेश में विभिन्न जनहित के मुद्दों पर मुखरता के साथ आवाज उठाने एवं भाजपा-आरएसएस द्वारा श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में दान चोरी, चढ़ावा चोरी जैसे मुद्दों पर आक्रामकता के साथ प्रदेश की ध्वस्त हो चुकी कानून व्यवस्था को उजागर करते हुए योगी सरकार की विफलताओं को जन-जन तक पहुंचाने का आवाहन किया। उन्होने बैठकों में यह भी कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी ऐतिहासिक विजय हासिल करेगी और भाजपा को सत्ता से बाहर करने का काम करेगी।
बैठकों में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय पूर्व मंत्री एवं राष्ट्रीय सचिवगण धीरज गुर्जर, राजेश तिवारी, सत्य नरायन पटेल, प्रदीप नरवाल, निलांशु चतुर्वेदी, तौकीर आलम मौजूद रहे।



