उत्तर-प्रदेशपंजाबबड़ी खबरलखनऊ
नदी माँ नर्मदा की यात्रा, पवित्रता एवं आशीर्वाद फल पर आधारित पुस्तक “वन्दे माँ नर्मदा” का लोकार्पण

नई दिल्ली : पूज्य महामण्डलेश्वर हरीहरानंद जी की अध्यक्षा में इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित एक गरिमापूर्ण कार्यक्रम में आचार्य शुभेश शर्मन द्वारा मध्य प्रदेश में बहने वाली नदी माँ नर्मदा की यात्रा, पवित्रता एवं आशीर्वाद फल पर आधारित पुस्तक “वन्दे माँ नर्मदा” का लोकार्पण सम्पन्न हुआ।
समारोह में महामण्डलेश्वर कैलाशानन्द गिरी जी ने आशीर्वाद वचन कहे और केन्द्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर की उपस्थिति में पुस्तक का लोकार्पण किया।
आर.एस.एस. के दिल्ली के प्रांत संघचालक डा. अनिल अग्रवाल, दिल्ली विश्वविद्यालय डीन प्रो. बलराम पाणि और प्रकाशक प्रशांत जैन और डा. अमित राय जैन भी उपस्थित रहे।



