खरगापुर में बड़े मंगल पर राष्ट्रीय सनातन संघ की ओर से सुंदरकांड का पाठ और विशाल भण्डारा आयोजित

लखनऊ : लखनऊ के खरगापुर में बड़े मंगल पर राष्ट्रीय सनातन संघ की ओर से सुंदरकांड का पाठ और विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें उत्तर प्रदेश सरकार के वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ अरुण कुमार सक्सेना भाजपा प्रवक्ता हरिश्चंद्र श्रीवास्तव चित्रांश महासभा के संजीव सक्सेना विनोद कुमार श्रीवास्तव विमलेश श्रीवास्तव आलोक मिश्रा सरिता प्रवाह के संपादक राजेश श्रीवास्तbवसमेत तमाम गण मन अतिथियों ने भाग लिया. इस अवसर पर मंडली द्वारा सुंदरकांड का पाठ किया गया जबकि पूरी सब्जी कढ़ी चावल और बूंदी का प्रसाद विपरीत किया गया जबकि बच्चों को फ्रूटी भी बांटी गई. इस अवसर पर राष्ट्रीय सनातन संघ के अध्यक्ष दिनेश खरे ने कहा कि भंडारा पिछले 5 वर्षों से लगातार हो रहा है यहां पर भंडारा करने का औचित्य है कि यहां पर बड़ी संख्या में मजदूर और दिहाड़ी कम करने वाले लोग रहते हैं. संस्था का उद्देश्य इनको भोजन उपलब्ध कराना है संस्था बड़े मंगल के बहाने इन सबको एक वक्त का खाना मुहैया कराती है



