उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

अखिल भारतीय कला शिविर “कलर्स ऑफ अयोध्या” के दूसरे दिन कला प्रेमियों से संवाद करने लगीं कलाकृतियाँ

अयोध्या : कला दीर्घा अंतरराष्ट्रीय दृश्य कला पत्रिका एवं जेबीएनएसएस, अयोध्या द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित अखिल भारतीय कला शिविर “कलर्स ऑफ अयोध्या” के आज दूसरे दिन कलाकृतियाँ कला प्रेमियों से संवाद करने लगीं। जेबीएनएसएस मुख्यालय में चल रहे इस कला शिविर में गुजरात से पधारे वरिष्ठ कलाकार कनू पटेल ने बताया कि कलर्स ऑफ अयोध्या में भोजपत्र के बैकग्राउंड पर राम दर्शन की महिमा को दर्शाया गया है। उसमें उल्लास और उत्सव दिखाने के लिए फ्लोटिंग रिबन का उपयोग किया गया है। राममूर्ति का चेहरा दिखाया है जिसमें श्री रामचंद्र कृपालु भजमन हरण भवभय दारुणम जो चिरदर्शी हैं को चित्रित किया गया है।

आचार्य राम विरंजन ने कहा कि मेरी पेंटिंग में राम के उस स्वरूप का वर्णन है जिसमें वह दिव्य अनुभूति जैसा अनुभव दे रहे हैं, जैसे कोई महामानव हो और वह आशीर्वचन की मुद्रा में हो। आसपास का जो वातावरण है, वह फल फूलों से सुसज्जित है। पद्मश्री श्याम शर्मा ने अपने चित्रों पर बात करते हुए कहा कि मेरे चित्र में बालाजी हनुमानजी अपने पूर्ण वैभव में उपस्थित हो रहे हैं, जो हरे रंग की पृष्ठभूमि में एक भोली और अमल मूर्ति हनुमानजी की उभर कर आती है। यहाँ वह रूप प्रस्तुत होता है जैसा कि हर गली मोहल्ले में जैसे पब्लिक कार्ड का आकार प्रस्तुत होता है, वह ग्रहण किया है। इस चित्र में हनुमानजी का जो भोलापन है वह बहुत ही बखूबी बन पड़ा है।
इस तरह से सारे चित्र अब कलाकारों से संवाद करने की स्थिति में अपना रूप ले चुके हैं जो कल तीसरे दिन अपनी पूरी पराकाष्ठा पर होंगे।


कला शिविर के क्यूरेटर डॉ अवधेश मिश्र ने बताया कि कल लगभग सभी कलाकारों के एक चित्र पूरे हो चुके होंगे और कला शिविर की संरक्षक डॉ मंजुला झुनझुनवाला ने बताया कि 19 जून 2026 को कलाकृतियाँ प्रेमियों के समक्ष अपने पूर्ण रूप में अपनी उपस्थिति दर्ज करा रही होंगी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button