उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

बड़े मंगल के अवसर पर आनंद द्विवेदी ने भंडारों में सहभागिता कर बांटा प्रसाद

लखनऊ। ज्येष्ठ माह के पावन बड़े मंगल के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने लखनऊ महानगर के विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित भंडारा कार्यक्रमों में सम्मिलित होकर श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया ।

इस दौरान उन्होंने उत्तर विधानसभा के लाला लाजपत राय वार्ड पार्षद राधव राम द्वारा आयोजित भंडारे में सहभागिता की। इसके उपरांत गोमती नगर स्थित चिनहट द्वितीय वार्ड के पार्षद शैलेंद्र वर्मा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भी उन्होंने श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया।

महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने भूतनाथ मार्केट सर्राफा एसोसिएशन द्वारा आयोजित विशाल भंडारे में भी सहभागिता की। इसके अतिरिक्त पुराना किला क्षेत्र में अनिकेत तिवारी एवं बाबू तिवारी द्वारा आयोजित विशाल भंडारे में पहुंचकर श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया ।

भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने कहा कि बड़े मंगल का पर्व सेवा, समर्पण और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक है। भंडारे के माध्यम से समाज के सभी वर्गों के लोग एक साथ जुड़ते हैं और मानव सेवा का संदेश प्रसारित होता है। उन्होंने सभी आयोजकों एवं कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके सेवा भाव की सराहना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button