उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

आने वाली नस्लों को बताएं हम ईद ए ग़दीर क्यों मनाते है : मौलाना सफी हैदर

टी एम प्रोडेकशन स्टूडियो का उद्घाटन सम्पन्न

लखनऊ : राजधानी लखनऊ,जश्ने ईद ए ग़दीर एवं जश्ने इकमाले दीन हम क्यों मनाते हैँ इस दौर के लोगों को आने वाली नस्लों को बताना चाहिए यह बात आज तंज़ीमुल मकातिब के प्रांगण में तंज़ीम के सेकरेट्री मौलाना सय्यद सफी हैदर ने कही,मौलाना ने बच्चों की अच्छी परवरिश और अच्छे संस्कार देने की अपील की,मौक़ा था टी एम प्रोडेकशन की उद्घाटन एवं स्थापना का,मौलाना ने टी एम प्रोडेक्शन की आव्यशकता पर रौशनी ड़ालते हुए बताया वर्तमान में सोशल मीडिया का दौर है और इसके ज़रिये समाज में अच्छाइयाँ और बुराईयां दोनों देखने को मिल रही हैँ इसी के मद्दे नज़र संस्था ने फैसला लिया कि टी एम प्रोडकशन के ज़रीये समाजिक बुराइयों को रोकने एवं समाज को अच्छी दिशा देने का काम करेगा,सभा को सम्बोधित करते हुए मौलाना काज़िम मेहदी उरूज ने भी टी एम प्रोडेकशन समाज में फैली गंदगी और कुरूतियों को रोकने एवं समाज को सही दिशा देने का काम करेगा वहीँ मौलाना सिराज निदेशक फ़जर मीडिया मौलाना इब्ने अब्बास ने भी अपने विचार रख टी एम प्रोडेक्शन की स्थापना को समय की आव्यशकता बताई इस अवसर पर देश के ख्याती प्राप्त शायरों मौलाना गुलाम मेंहदी मौलाई,मुजीब सिद्दीक़ी,वहब नसीराबादी,ज़फ़र नसीराबादी ने बेहतरीन कलाम रसूले खुदा एवं मौला अली की शान पेश किये संचालन मौलाना सय्यद सफ़दर तथा अध्यक्षता संस्था के सेकरेट्री मौलाना सफी हैदर साहब ने की इस अवसर पर शहर के बुद्धजीवीयों वरिष्ठ नागरिकों एवं पत्रकारों ने शिरकत की तथा आगामी 09 एवं 10 जून को मुहर्रम की आज़ादारी को लेकर टेबिल टॉक का कार्यक्रम भी रखा गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button