उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

मंडल रेल प्रबंधक सहित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने किया संविधान की उद्देशिका का सामूहिक पठन

उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल में संविधान दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन

लखनऊ : उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल में 26 नवम्बर 2026 को संविधान दिवस के अवसर पर मंडलीय कार्यालय, लखनऊ सहित मंडल के विभिन्न कार्यालयों एवं प्रमुख स्टेशनों पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भारतीय संविधान के प्रति अपनी निष्ठा, आस्था एवं प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए संविधान की उद्देशिका का सामूहिक पठन किया।

लखनऊ स्थित मंडलीय कार्यालय में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में मंडल रेल प्रबंधक श्री सुनील कुमार वर्मा की उपस्थिति में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने संविधान की उद्देशिका का पाठ किया। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक ने भारतीय संविधान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हमारा संविधान देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था, राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं सामाजिक समरसता का मजबूत आधार है। संविधान में निहित न्याय, स्वतंत्रता, समानता एवं बंधुत्व के आदर्श प्रत्येक नागरिक को समान अधिकारों के साथ अपने कर्तव्यों के प्रति भी जागरूक करते हैं।

उन्होंने कहा कि भारत विभिन्न भाषाओं, संस्कृतियों एवं परंपराओं वाला देश है, लेकिन हमारा संविधान इन विविधताओं को एकता के सूत्र में बांधने का महत्वपूर्ण कार्य करता है। संविधान के मूल्यों एवं आदर्शों का सम्मान करना और उन्हें अपने दैनिक जीवन एवं कार्यव्यवहार में अपनाना हम सभी का दायित्व है। कार्यक्रम में मंडल के विभिन्न विभागों के शाखाध्यक्ष, वरिष्ठ अधिकारी, अन्य अधिकारी एवं बड़ी संख्या में रेलकर्मी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button