उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

5 यूपी एअर स्कवाड्रन एनसीसी लखनऊ द्वारा आयोजित संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर-226 लखनऊ छावनी में शुरू 

लखनऊ : 5 यूपी एअर स्कवाड्रन एनसीसी लखनऊ द्वारा आयोजित 10 दिवसीय संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर-226 25 नवम्बर 2026 को लखनऊ छावनी स्थित 02 सैन्य प्रशिक्षण वाहिनी, सेना चिकित्सा कोर केन्द्र एवं कॉलेज, के प्रांगण में शुरू हो गया।

इस प्रशिक्षण शिविर में 536 कैडेट भाग ले रहे हैं। कैम्प का उद्घाटन 5 यूपी एअर स्कवाड्रन एनसीसी लखनऊ के कमान अधिकारी एवं कैम्प कमान्डेन्ट विंग कमाण्डर सुमित डोभाल ने किया । विंग कमाण्डर सुमित डोभाल ने इस शिविर में भाग ले रहे सभी एएनओ, सीटीओ, वायुसेना प्रशिक्षकों और 15 शिक्षण संस्थानो से आये एनसीसी कैडेटों का स्वागत किया किया ।

इस दौरान कैम्प कमान्डेन्ट ने कैम्प के दौरान आयोजित होने वाले ड्रिल, हथियार ड्रिल, फायरिंग प्रैक्टिस, माइक्रोलाइट फलाईंग एवं माइक्रोलाइट सिमुलेटर फलाईंग, एयरो माडेलिंग ट्रैनिंग तथा कैडेटो के वायुसेना स्टेशन भ्रमण के सम्बन्ध मे विस्तार से जानकारी दी। कैम्प कमान्डेन्ट ने लखनऊ ग्रुप मुख्यालय द्वारा दिये गये दिशा निर्देशों के अनुरूप शिविर के संचालन हेतु कैम्प एडजुटेन्ट, ट्रेनिंग इंचार्ज, कल्चरल इंचार्ज एवं अन्य जिम्मेदारियों से जुड़े अधिकारियों को कार्यभार सौंपा।

इस कैम्प के दौरान कैडेटों के सर्वांगीण विकास के लिये योग, खेलकूद, दौड़, खेल प्रतियोगिताएं तथा सायंकाल के बाद सांस्कृतिक प्रतियोगिता भाषण प्रतियोगिता वाद विवाद प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी। कैम्प के अन्तिम दिन तक होने वाले समस्त प्रतियोगिताओ में भाग लेनेवाले विजेता कैडेट प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह एवं ट्राफी देकर सम्मानित किया जायेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button