उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

उत्तर प्रदेश आदर्श योग समिति” ने शंखनाद के साथ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के लिए “योग जागरूकता अभियान “की शुरुआत की

1090 चौराहे पर योगाभ्यासियों ने योगाभ्यास किया

लखनऊ : “उत्तर प्रदेश आदर्श योग समिति” द्वारा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की जागरूकता हेतु जोर शोर से तैयारियां की जा रही हैं.

उत्तर प्रदेश आदर्श योग समिति द्वारा “योग जागरूकता अभियान” के अंतर्गत रविवार को 1090 चौराहा, गोमतीनगर में प्रातः 6 बजे शंख नाद करते हुए शंख ध्वनि के साथ योगाभ्यास कार्यक्रम का शुभारंभ एवं आयोजन किया गया.
योगाभ्यास कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश आदर्श योग समिति के संरक्षक एवं उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप से सम्मिलित हुए
उत्तर प्रदेश आदर्श योग समिति के अध्यक्ष संदीप सिंह गौर ने बताया समिति अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस की जागरुकता हेतु राजधानी के कई स्थानों पर योग के शिविर लगाकर नागरिकों को योग के प्रति जागरुक करेगी तथा 14 जून को उत्तर प्रदेश आदर्श योग समिति के तत्वावधान में आशियाना एलडीए से “योग जागरुकता रैली “निकाली जाएगी जो पूरे आशियाना क्षेत्र में घूमकर लोगों को जागरूक करेगी तथा 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आशियाना क्षेत्र में योग का बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
“योग जागरूकता अभियान” के शुभारंभ के अवसर पर उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष एवं समिति के संरक्षक संजय गुप्ता ने कहा योग शरीर को स्वस्थ रखने का सबसे सरल उपाय है। उन्होंने कहा योग के माध्यम से मन और तन दोनों होते हैं तथा स्वस्थ भारत के निर्माण के लिए सभी को योग अपनाना चाहिए और हमें अपने बच्चों में संस्कार के रूप में योग को रोपित करना चाहिए ताकि बीस साल बाद का भारत पूर्ण स्वस्थ भारत हो तथा लोग महंगी महंगी दवाइयों और शल्य चिकित्सा से बच सकें.
योगाभ्यास कार्यक्रम में राजधानी के व्यापारी ,बुजुर्ग ,महिलाएं, चार्टर्ड एकाउंटेंट एवं छात्र शामिल हुए
इस अवसर पर बोलते हुए उत्तर प्रदेश आदर्श योग समिति के अध्यक्ष संदीप सिंह गौर ने कहा समिति का उद्देश्य है कि अधिक से अधिक लोगों को योग के प्रति जागरूक किया जाए तथा योग से जोड़ा जाए ताकि सभी नागरिक स्वस्थ हो सके।
उन्होंने कहा समिति का प्रयास, प्रदेश के अनेक जिलों में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग के कार्यक्रम आयोजित करने का है तथा पूरे साल लगातार योगाभ्यास करते रहने का उद्देश्य है.
।इस अवसर पर उत्तर प्रदेश आदर्श योग समिति उपाध्यक्ष सुनील मौर्य, महासचिव ओपी श्रीवास्तव, सचिव महेंद्र प्रताप सिंह, उपाध्यक्ष राजकुमार शुक्ला, आरके गुप्ता, लीलाधर, राज दुबे, शैलू , कोषाध्यक्ष रितेश खरबंदा श्रीमती अनु,  प्रिया श्रीवास्तव, कुसुम पाठक,  सविता सिंह , हंसा चौबे, एल डी चौबे ,राजीव गुप्ता, सुरेंद्र मोर्य, विनोद मौर्य,जुगल किशोर, हरिश्चंद्र ओली, आदि कई योगाचार्यों एवं योग साधकों ने योग किया.

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button