उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ
नियंत्रक विधिक माप विज्ञानं (बाट – माप) कार्यालय के अधिकारी व कर्मचारियों द्वारा ज्येष्ठ माह के चौथे बड़े मंगलवार में भण्डारा आयोजित

लखनऊ : 26 मई को नियंत्रक विधिक माप विज्ञानं (बाट – माप) कार्यालय के अधिकारी व कर्मचारियों द्वारा ज्येष्ठ माह के चौथे बड़े मंगलवार में भव्य भंडारा का आयोजन निकट लखनऊ मेयर कैम्प कार्यालय , वाला कदर रोड, लालबाग़ लखनऊ में किया गया हैं, अधिकारी अनीता वर्मा सिंह (आईएएस),- नियंत्रक, एल. के. पाण्डेय ( उप-नियंत्रक) के नेतृत्व में लालबाग स्थित कार्यालय में, विशाल भव्य भंडारे का आयोजन हुआ।

माह के चौथे मंगलवार के पावन अवसर पर भंडारे में सभी भक्तजनों ने प्रसाद ग्रहण कर पूर्ण आनंद लिया l
भंडारे के इस आयोजन में मुख्य रूप से अधिकारी श्रीमती अनीता वर्मा सिंह (आईएएस),- नियंत्रक, एल.के. पाण्डेय ( उप – नियंत्रक), मुकेश कुमार उप – नियंत्रक, कुमार नीरज सिंह ( सहायक नियंत्रक) आदि के नेतृत्व में लालबाग स्थित कार्यालय के अन्य सदस्य सपरिवार उपस्थित रहे।


