उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरराष्ट्रीयलखनऊ

26 मई 2014 का दिन भारत में केवल सत्ता परिवर्तन के दिन की तरह नही सेवा सुशासन स्थापना दिवस के रूप में याद किया जायेगा : वीरेन्द्र सचदेवा

नई दिल्ली  : दिल्ली भाजपा अध्यक्ष  वीरेन्द्र सचदेवा ने आज 26 मई को प्रधान मंत्री  नरेन्द्र मोदी के सेवा सुशासन के 12 वर्ष पूरे होने पर उन्हे बधाई देते हुए कहा है की 26 मई 2014 का दिन भारत में केवल सत्ता परिवर्तन के दिन की तरह नही सेवा सुशासन स्थापना दिवस के रूप में याद किया जायेगा।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है कि प्रधान मंत्री  नरेन्द्र मोदी सरकार ने राजपथ को कर्तव्यपथ एवं राजभवन को लोकभवन में परिवर्तित करके, केन्द्र सरकार के भवन परिसर को कर्तव्य भवन नामित करके नये सेवा आयम तय किये तो वहीं कोविड़काल एवं पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद से लड़ने तक और कश्मीर में धारा 370 खत्म करके एवं अयोध्या में श्री राम मंदिर का निर्माण करवा कर हर भारतीय की ना सिर्फ इच्छा पूर्ति की है बल्कि सभी को राष्ट्र सेवा को प्रेरित भी किया है।

वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है कि यह प्रधान मंत्री श्री नरेन्द्र मोदी सरकार की सफलता है की उनके सेवा के 11वें वर्ष 2025 में दिल्ली को 11 साल की आराजक एवं भ्रष्ट अरविंद केजरीवाल सरकार से मुक्ति मिली तो 12वें वर्ष 2026 में बंगाल को भी सुश्री ममता बनर्जी के मुस्लिम परसत भ्रष्ट कुशासन से मुक्ति मिली और अब दोनों जगह भाजपा का सुशासन है।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है कि आज प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी के सुशासन के 12 वर्ष पूर्ण होने के दिन दिल्ली में राशनकार्ड की आय सीमा 2.5 लाख रूपए करके दिल्ली सरकार ने लोकसेवा की एक और आकांक्षा पूरी की है।

गत सप्ताह दिल्ली में 2.5 लाख नये राशनकार्ड बनाने का काम शुरू हुआ था और आज राशनकार्ड की आय सीमा 1 लाख 20 हजार प्रति वर्ष से बढ़ाकर सीधा 2.50 लाख रूपए प्रति वर्ष करके दिल्ली की भाजपा सरकार ने लोक सेवा की नई मिसाल बनाई है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button