उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

लखनऊ बार एसोसिएशन के चुनाव में उपाध्यक्ष (मध्य) पद पर अनुज बाजपेई मजबूत बढ़त के साथ सबसे आगे

लखनऊ : लखनऊ बार एसोसिएशन के चुनाव में इस बार दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल रहा है। शनिवार को मतगणना के बाद तीन प्रमुख पदों के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं, जबकि अन्य पदों के लिए गिनती जारी है।

अध्यक्ष पद पर जीएन शुक्ला ‘चच्चू’ ने जीत दर्ज की। महामंत्री पद पर जितेंद्र सिंह यादव उर्फ ‘जीतू’ विजयी रहे, जबकि वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर मनीष श्रीवास्तव ने बाज़ी मारी।

उपाध्यक्ष (मध्य) पद की बात करें तो अनुज बाजपेई मजबूत बढ़त के साथ पहले स्थान पर बने हुए हैं। अब तक की मतगणना में उन्हें 887 मत मिले हैं। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी अंजनी प्रकाश यादव को 489 मत प्राप्त हुए हैं, जबकि जितेंद्र कुमार त्रिपाठी को 444 मत मिले हैं। अन्य प्रत्याशियों में रामनाथ को 385 और आशीष गुलाटी को 380 मत प्राप्त हुए हैं। वहीं उपाध्यक्ष (कनिष्ठ) पद पर अनुराग श्रीवास्तव (सूरज) 335 मतों के साथ आगे चल रहे हैं, जबकि मयंक यादव को 285 और हरिकेश कुमार यादव (एच.के.) को 192 मत मिले हैं। शेष मतों की गिनती कल की जाएगी।

यह चुनाव कैसरबाग स्थित बार एसोसिएशन परिसर में बुधवार को संपन्न हुआ था, जिसमें कुल 3672 में से 2722 अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस बार का चुनाव कई मायनों में खास रहा, क्योंकि पहली बार महिला आरक्षण लागू किया गया। 22 पदों के लिए कुल 116 प्रत्याशी मैदान में थे, जिनमें कोषाध्यक्ष सहित सात पद महिलाओं के लिए आरक्षित थे। कोषाध्यक्ष पद पर चार महिला उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा, वहीं वरिष्ठ और कनिष्ठ कार्यकारिणी में भी महिलाओं के लिए तीन-तीन सीटें सुरक्षित रखी गई थीं।

मजबूत बढ़त पर प्रतिक्रिया देते हुए अनुज बाजपेई ने कहा कि उन्हें माँ वैष्णो देवी का आशीर्वाद और साथियों का भरपूर समर्थन मिल रहा है। उन्होंने सभी समर्थकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह विश्वास उन्हें आगे और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है।

नवीन कुमार ने बताया कि मतगणना के दौरान उनके समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला। समर्थकों ने नारेबाजी की, ढोल-नगाड़ों पर नृत्य किया और अनुज बाजपेई को अग्रिम बधाइयाँ दीं। चुनाव परिणाम के अंतिम चरण का इंतजार अब सभी को है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button