उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

दो दिवंगत पत्रकारों के परिवारों को आर्थिक सहायता की संस्तुति

लखनऊ । सूचना निदेशक विशाल सिंह ने दो दिवंगत पत्रकारों के परिवारों को मुख्यमंत्री कोष से आर्थिक सहायता दिए जाने की राज्य सरकार से संस्तुति की है।

लखनऊ के मुख्य धारा के दो पत्रकारों  विधि सिंह और मोहम्मद इरफान का दो माह पूर्व असमयिक निधन हो गया था। यू.पी. वर्किंग जर्नलिस्ट्स यूनियन के अध्यक्ष हसीब सिद्दीकी एवं लखनऊ मंडल के अध्यक्ष शिवशरन सिंह ने उक्त दोनों स्वर्गीय पत्रकारों के परिवारों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से आर्थिक सहायता दिए जाने का अनुरोध किया था।
सूचना निदेशक विशाल सिंह ने यूनियन के उसी अनुरोध पत्र पर मुख्यमंत्री सहायता कोष से आर्थिक सहायता दिए जाने की संस्तुति की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button