उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

महिला शक्ति को समर्पित #EkPedMaaKeNaam_OnSunday पौधारोपण कार्यक्रम : कुलजीत सिंह चहल

नई दिल्ली | जनभागीदारी और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (NDMC) के उपाध्यक्ष  कुलजीत सिंह चहल ने आज #EkPedMaaKeNaam_OnSunday अभियान के तहत वीर सावरकर पार्क, लोधी कॉलोनी में सेंट्रल गवर्नमेंट एम्प्लॉइज़ आवासीय कल्याण समिति (टाइप-III क्वार्टर) RWA और खन्ना मार्केट ट्रेडर्स एसोसिएशन के सहयोग से पौधारोपण कार्यक्रम का नेतृत्व किया।

इस अवसर पर श्री चहल ने कहा कि यह पहल माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के प्रेरक आह्वान “एक पेड़ माँ के नाम” से प्रेरित है, जो नागरिकों को अपनी माताओं के सम्मान में पर्यावरण की रक्षा करने और हरित व स्वस्थ भविष्य के निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित करती है।

श्री चहल ने कहा कि आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पौधारोपण का यह विशेष और शुभ संयोग बना है, जिसे वे समस्त नारी शक्ति को समर्पित करते हैं। उन्होंने कहा कि यह प्रकृति, मातृत्व और महिला शक्ति के सम्मान का एक प्रतीकात्म प्रयास है।

इस कार्यक्रम में सेंट्रल गवर्नमेंट एम्प्लॉइज़ आवासीय कल्याण समिति (टाइप-III क्वार्टर) के अध्यक्ष श्री आशीष कुमार सिंह, सचिव श्री मुकेश कुमार सिन्हा और कोषाध्यक्ष श्री जय प्रकाश सिंह सहित RWA के अन्य सक्रिय सदस्य श्री प्रतीक श्रीवास्तव और श्री बलबीर सिंह ने भाग लिया। वहीं खन्ना मार्केट ट्रेडर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री सुनील अरोड़ा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में दुकानदारों ने भी पौधारोपण में उत्साहपूर्वक भाग लिया और पर्यावरण संरक्षण के इस अभियान का समर्थन किया।

इस अवसर पर अपने संबोधन में श्री कुलजीत सिंह चहल ने कहा कि यह अभियान केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह भावनात्मक और सामाजिक जिम्मेदारी का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि बाजार क्षेत्र में लगाए गए कई पौधों को दुकानदारों ने स्वयं अपनाया है और उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया है। इस तरह हर पौधा परिवार की जिम्मेदारी और पर्यावरण संरक्षण का जीवंत प्रतीक बन गया है। उन्होंने कहा कि माँ के नाम पर लगाया गया पेड़ प्रकृति के साथ हमारे गहरे भावनात्मक संबंध को दर्शाता है और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और हरित भविष्य सुनिश्चित करने का संकल्प भी है।

श्री चहल ने आगे बताया कि NDMC ने पूरे वर्ष के लिए “ग्रीन कैलेंडर” तैयार किया है, जिसके तहत हर रविवार को एनडीएमसी क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। Horticulture, Health, Civil और Sanitation विभाग मिलकर वैज्ञानिक तरीके से पौधारोपण, उनकी देखभाल और नियमित निगरानी सुनिश्चित कर रहे हैं, ताकि लगाए गए पौधे स्थायी हरियाली में बदल सकें।

कार्यक्रम के दौरान खन्ना मार्केट ट्रेडर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने बाजार क्षेत्र से जुड़े कुछ नागरिक मुद्दे भी उठाए। इनमें पानी की आपूर्ति में सुधार, पीने के पानी की व्यवस्था, महिलाओं के लिए पिंक टॉयलेट सहित सार्वजनिक शौचालय, बागवानी रखरखाव तथा बाजार परिसर में बिजली के तारों की मरम्मत जैसे मुद्दे शामिल थे। वहीं सेंट्रल गवर्नमेंट एम्प्लॉइज़ आवासीय कल्याण समिति (RWA), लोधी कॉलोनी के सदस्यों ने भी कई समस्याओं की ओर ध्यान दिलाया, जिनमें आवासीय सड़कों पर आवारा पशुओं की समस्या, आंतरिक सड़कों और पार्कों में इंटरलॉकिंग या ग्रास पेवर टाइल्स लगाने का लंबित कार्य, अवैध पार्किंग और अतिक्रमण से होने वाली ट्रैफिक समस्या, ब्लॉक और बैक-लेन गेट्स की मरम्मत, सफाई और ड्रेनेज से जुड़ी समस्याएं जैसे जाम नालियां और जलभराव, तथा कम दबाव और कभी-कभी दूषित पानी की समस्या शामिल हैं। श्री चहल ने निवासियों और व्यापारियों को आश्वासन दिया कि इन सभी मुद्दों की जांच कर संबंधित विभागों द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

श्री चहल ने कहा कि NDMC की हरित और नागरिक सुविधाओं से जुड़ी पहलें “Viksit Bharat @2047” के राष्ट्रीय दृष्टिकोण के अनुरूप हैं, जहां स्वच्छ हवा, स्वस्थ मोहल्ले और टिकाऊ शहरी विकास समावेशी प्रगति की आधारशिला हैं। उन्होंने कहा कि #EkPedMaaKeNaam_OnSunday अभियान के माध्यम से NDMC न केवल पेड़ लगा रहा है, बल्कि नागरिकों में जनभागीदारी, पर्यावरण जागरूकता और सामूहिक जिम्मेदारी की भावना को भी मजबूत कर रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button