नीतीश कुमार का जन्मदिन राजधानी लखनऊ में धूम धाम से मनाया गया
पूजन, हवन , वृक्षारोपण आदि कार्यक्रमों का आयोजन हुआ

लखनऊ : जनता दल यूनाइटेड के सर्वमान्य नेता, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, बिहार सरकार के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय नीतीश कुमार जी का 75वा जन्म दिन जनता दल यूनाइटेड उत्तर प्रदेश के प्रदेश कार्यालय पर धूम धाम से मनाया गया। माननीय मुख्यमंत्री जी के चित्र के सामने केक काटा गया और उनके स्वास्थ्य एवं दीर्घायु होने की कामना करते हुए केक और मिठाई खिलाकर एक दूसरे को बधाई दी गई। प्रदेश अध्यक्ष अनूप सिंह पटेल जी ने बदायूं से उत्तर प्रदेश के समस्त कार्यकर्ताओं से अपने संदेश में कहा है कि माननीय मुख्यमंत्री जी के विचारों एवं बिहार सरकार द्वारा कराए जाने वाले जनकल्याणकारी कार्यक्रमो को जनता के बीच ले जाने एवं उत्तर प्रदेश में पार्टी संगठन को मजबूत एवं सक्रिय करने का संकल्प लें। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश कार्यालय भवन के प्रांगण में पार्टी के नेतागणों द्वारा वृक्षारोपण किया भी गया। प्रदेश महासचिव भैया हरिशंकर जी पटेल, प्रदेश महासचिव सुभाष पाठक, प्रदेश कोषाध्यक्ष अमर सिंह कटियार, प्रदेश कार्यालय प्रभारी ओमप्रकाश वर्मा, पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ जितेन्द्र सिंह सचान, एस के सचान,बिहार प्रदेश युवा जदयू के प्रदेश महासचिव अजय पटेल, बौद्ध अरविंद सिंह पटेल,बरिष्ठ नेता मुसाफिर सिंह, आशुतोष सिंह, अवधेश सिंह, बृजभूषण सिंह, विवेक सिंह, फूल चन्द्र आर्या,किरन द्विवेदी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
|| *इस अवसर पर पार्टी के जिला इकाई जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में हवन , पूजन एवं प्रसाद वितरण का आयोजन आशियाना लखनऊ में किया गया* ||
इसके अलावा जनता दल यूनाइटेड जिला लखनऊ के जिला अध्यक्ष मनीष श्रीवास्तव के नेतृत्व में लखनऊ के आशियाना क्षेत्र में स्थित दक्षिणमुखी हनुमान जी मन्दिर में हवन पूजन कर माननीय नीतीश कुमार जी के दीर्घायु होने की मंगल कामना की गई। इस अवसर पर प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष नंदन, वरिष्ठ समाजसेवी आशीष घोष, पूर्व पार्षद विद्यावति तृतीय कमलेश सिंह विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित थे | जिला कार्यकारिणी से उपाध्यक्ष धनंजय तिवारी , सिंहासन सिंह, विशाल श्रीवास्तव , नीमेश शरना , रंजीत कश्यप, प्रशांत सिंह, प्रशांत कुमार, विनय कुमार, अनुराग श्री वास्तव ,ललित वर्मा, नितिन सिंह, राजीव शर्मा, नवनीत सिंह, सचिन सिंह, पार्षद प्रतिनिधि शालू सरदार , अंकुश शर्मा, पियूष आदि और भारी संख्या मे आम जनता उपस्थित थे |



