उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

एआई तकनीक आधारित वेब रेडियो की सामयिक पहल

विश्व रेडियो दिवस 2026 पर “रेडियो ब्लू ड्रॉप” का भव्य शुभारंभ

लखनऊ : विश्व रेडियो दिवस, जिसे रेडियो के महत्व, उसकी विश्वसनीयता और जनसंचार में उसकी भूमिका के सम्मान में मनाया जाता है, वर्ष 2026 की थीम “AI for Radio” के साथ मनाया गया। इसी अत्यंत सामयिक अवसर पर ब्लू ड्रॉप फाउंडेशन द्वारा जल संरक्षण को समर्पित वेब रेडियो “रेडियो ब्लू ड्रॉप” का औपचारिक शुभारंभ प्रेस क्लब, हज़रतगंज, लखनऊ में किया गया।

यह वेब रेडियो अत्याधुनिक AI आधारित ऑटोमेशन तकनीक से संचालित किया जा रहा है, जो कम संसाधनों में भी प्रभावी संचार संभव बनाता है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि Padma Shri Dr. Anil Rastogi थे।
सम्मानित अतिथि एवं पैनलिस्ट रहे:
• डॉ. सतीश ग्रोवर (पूर्व अपर महानिदेशक, आकाशवाणी एवं दूरदर्शन)
• प्रो. Venkatesh Dutta (प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष, स्कूल ऑफ एनवायरनमेंट, बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय)
•  Sudhir Mishra (संपादक, Navbharat Times, लखनऊ)
• निवेदिता  (संस्थापक, शारदे प्रकाशन)

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन से हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि एवं अन्य गणमान्य अतिथियों ने सहभागिता की। इसके पश्चात आशा श्रीवास्तव ने निवेदिता श्री द्वारा लिखित वाणी वंदना की प्रस्तुति दी।

ब्लू ड्रॉप फाउंडेशन की अध्यक्ष डॉ. मीनू खरे ने अपने वक्तव्य में कहा कि एआई आज आश्चर्यजनक संभावनाओं का माध्यम बन चुका है। यद्यपि यह आशंका व्यक्त की जाती है कि एआई रोजगार को प्रभावित करेगा, परंतु समझदारी से उपयोग किए जाने पर यह सीमित संसाधनों में भी बड़े प्रकल्पों को संचालित करने का सशक्त माध्यम बन सकता है — ठीक उसी प्रकार जैसे रेडियो ब्लू ड्रॉप को एआई ऑटोमेशन से संचालित किया जा रहा है।

मुख्य अतिथि डॉ. अनिल रस्तोगी ने एआई आधारित रेडियो संचालन को नवाचार का उत्कृष्ट उदाहरण बताया, साथ ही यह भी कहा कि वॉयस जनरेशन और एआई संगीत के दौर में एक आभासी चुनौती अवश्य है, किंतु रेडियो की आत्मीयता सदैव बनी रहेगी।

डॉ. सतीश ग्रोवर ने कहा कि बदलते समय में रेडियो को बहुआयामी स्वरूप अपनाना होगा।
सुधीर मिश्रा ने कहा कि रेडियो कभी भी अपनी प्रासंगिकता नहीं खो सकता।
प्रो. वेंकटेश दत्ता ने डॉ. मीनू खरे के जल संरक्षण के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना की और इसे दूरगामी पहल बताया।
निवेदिता श्री ने कविता पाठ कर जल एवं रेडियो के महत्व को रेखांकित किया।

कार्यक्रम में योगेश आदित्य एवं डॉ. अर्जुन सिंह जैसे जल योद्धाओं को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

अंत में स्वाति मालवीय द्वारा धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया।
आरजे विवेक श्रीवास्तव , आरजे देवेंद्र सिंह, आरजे शोभित गुप्ता , आरजे स्वाति मालवीय, आरजे कुमुद सिंह एवं आरजे कनिका अशोक सहित पूरी टीम ने जल संरक्षण के लिए अपनी आवाज़ समर्पित करने का संकल्प व्यक्त किया।

विश्व रेडियो दिवस पर यह आयोजन अत्यंत सफल एवं प्रेरणादायी रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button