सतर्कता एवं तत्परता से बिछड़े बच्चे को सकुशल परिजनों से मिलाया गया

लखनऊ : उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल अंतर्गत मोढ़ स्टेशन पर ऑन ड्यूटी स्टेशन मास्टर श्री गोपाल जी द्वारा सूचित किया गया कि ट्रेन संख्या 65117 गाजीपुर सिटी-प्रयागराज संगम मेमू में लगभग तीन से चार वर्ष आयु का एक बच्चा अपने परिजनों से बिछड़ गया है। सूचना मिलते ही तत्काल सतर्कता बरतते हुए आवश्यक कार्यवाही प्रारंभ की गई।
गाड़ी के जंघई स्टेशन पहुंचने पर आरपीएफ के सहयोग से ऑन ड्यूटी स्टेशन मास्टर संबंधित कोच में पहुंचे। वहां एक महिला के पास उक्त बच्चा पाया गया, बच्चे को जंघई स्टेशन पर सुरक्षित बैठाया गया l बाद में उसके पिता श्री संजय कुमार विश्वकर्मा, निवासी 33/205 चंदुआ छिततउपुर,वाराणसी , ट्रेन संख्या 55141 पैसेंजर से जंघई स्टेशन पहुंचे, जहां आवश्यक पुष्टि के उपरांत बच्चे को उनके सुपुर्द कर दिया गया। अपने बच्चे को सकुशल प्राप्त कर पिता ने भारतीय रेल, आरपीएफ एवं संबंधित स्टेशन मास्टरों का हृदय से आभार व्यक्त किया।
उत्तर रेलवे सदैव यात्री सुरक्षा एवं सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देता है तथा ऐसी किसी भी स्थिति में तत्परता एवं मानवीय संवेदनशीलता के साथ कार्यवाही सुनिश्चित करता है।



